उमस बढ़ी तो बिलों से बाहर आए सांप
उमस बढ़ी तो बिलों से बाहर आए सांपसांकेतिक चित्र

Bhopal : उमस बढ़ी तो बिलों से बाहर आए सांप

भोपाल, मध्यप्रदेश : विशेषज्ञों का कहना इस मौसम में लोग बरतें सावधानी। शहर के कई इलाकों में निकल रहे जहरीले जंतु।

भोपाल, मध्यप्रदेश। मानसून आने के बाद भी बारिश नहीं होने से राजधानी और उसके आसपास के इलाके उमस की चपेट में हैं। यह मौसम इंसानों को तो बेहाल कर ही रहा है, इसके साथ ही जीव जन्तुओं को भी परेशान कर रहा है। इसी का नतीजा है, कि शहर में अचानक सांप और अन्य जहरीले जीव जन्तुओं के निकलने के मामले तेजी से सामने आने लगे हैं। राजधानी के कई इलाकों में सांप निकलने की घटनाएं देखने को मिल रहीं हैं। सर्प विशेषज्ञों के मुताबिक हर दिन शहर के अलग-अलग इलाकों से 40 से 70 फोन सांप पकड़ने के लिए उनके पास आ रहे हैं, सर्प विशेषज्ञ इन्हे पकड़कर वन विभाग को सौंप देते हैं, या फिर जंगलों में सुरक्षित छोड़ देते हैं। राजधानी में तालाबों की अधिकता और हरियाली ज्यादा होने की वजह से यहां बड़ी संख्या में हर प्रजाति के सांप पाए जाते हैं, जिनमें कुछ जहरीली प्रजातियां भी हैं। लिहाजा सर्प विशेषज्ञ लोगों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

ये सांप हैं, जहरीले :

देश में सांपों की 270 प्रजातियां पाई जाती हैं, इनमें से 50 फीसदी जहरीली होतीं हैं, इनमें भी 15 फीसदी ऐसे हैं, जिनके काटने पर इंसान की मौत हो सकती है। इनमें रसैल वाइपर, कोबरा, करैत, घोड़ा पछाड़ और सॉस्केल्ड वाइपर सबसे जहरीले सांप माने जाते हैं। ये पूरी राजधानी भोपाल समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में पाए जाते हैं। इसके अलावा छिपकली की प्रजाति का गोयरा भी अपने जहर से इंसान को मारने की ताकत रखता है। इसलिये यह भी खतरनाक जंतु की श्रेणी में आता है।

ये बरतें सावधानीयां :

घर के अंदर साफ-सफाई रखें। रात में पूरी तरह अंधेरा ना करें।, शू-रैक और जूते-चप्पल झाड़कर पहनें। घर का गार्डन और गमलों को साफ रखें। इन जगहों पर कचरा या झाड़-झंकाड़ जमा ना होने दें। खुली नालियों के पाईपों में जालियां लगायें। पार्किंग और सूने स्थान पर गार्डन में भी पैर पटककर चलें। गाड़ी उठाते समय अंदर-बार अच्छे से चैक कर लें।

सांप निकलें तो यहां करें संपर्क :

अगर आपकी कॉलोनी या आपके घर के आसपास कहीं भी सांप निकले तो नगर निगम कंट्रोल रूम, वन विभाग क्रेक टीम या फिर सर्प विशेषज्ञ से संपर्क साधे।

ये कहते हैं, सर्प विशेषज्ञ :

सांप के अलावा इस मौसम में गोहरा जैसे जहरीले जन्तु भी निकलते हैं, इसलिये सावधानी की जरूरत है। मैं पिछले 30 साल से सांपों को पकड़कर उन्हें सुरक्षित छोड़ने का काम कर रहा हूं। उमस और बारिश में ये ज्यादा निकलते हैं, लिहाजा सभी को सावधानी रखनी चाहिये। घर में और बाहर जब भी निकले आसपास नजर रखें। सांप या जहरीला जंतु दिखे तो उसके पास ना जाएं। अंधेरी और सूनसान जगहों पर सावधानी रखें।

खलील भाई, सर्प विशेषज्ञ - 92038 97732

उमस होने पर सांपों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिये सावधानी जरूरी है। हालांकि 95 फीसदी सांप जहरीले नहीं होते है,इसलिये हम लोगों को कहते हैं, उनको मारे नहीं। हम भी उन्हें पकड़कर वन विभाग को सौंप देते हैं। लोगों को चाहिये इस मौसम में वाहनों और जूते-चप्पलों का इस्तेमाल देखकर करें। अगर सांप काटे तो तुंरत सरकारी अस्पताल जाएं वहां एंटी स्नेक बैनम इंजेक्शन मौजूद होता है। झाडफूंक के चक्कर में बिल्कुल ना पड़ें।

मुन्ने मियां, सर्पविशेषज्ञ - 94250 28607

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com