भोपाल: बंद मकान में मिली अज्ञात महिला की लाश, हत्या की आशंका

भोपाल, मध्यप्रदेश। ताजा मामला राजधानी से सामने आया है, बंद कमरे में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
भोपाल: बंद मकान में मिली अज्ञात महिला की लाश
भोपाल: बंद मकान में मिली अज्ञात महिला की लाशSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश की राजधानी भोपाल के अयोध्या में गुरुवार दोपहर बंद कमरे में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश करीब तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है। नाक के पास चोट के निशान दिखने से पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

ठेकेदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश पीएम के लिए भेज दी है। पुलिस ने बताया एक 217 अयोध्या में मकान का काम चल रहा है। उक्त पुराने मकान को लेकर मालिक उसे नया बना रहा है। कुछ दिन से मकान में काम बंद था। गुरुवार दोपहर मजदूर मकान पर पहुंचा तो उसे बदबू का अहसास हुआ। उसने देखा तो अंदर किसी महिला की लाश नजर आई। उसने तत्काल ठेकेदार को घटना की जानकारी दी थी।

मौके पर पहुंची पुलिस :

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल की पार्टी के साथ निरीक्षण करते हुए लाश पीएम के लिए पहुंचा दी है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला की उम्र तकरीबन 30 से 35 साल के आसपास बताई जा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com