जिंदा जलाई गई महिला की इलाज के दौरान मौत
जिंदा जलाई गई महिला की इलाज के दौरान मौतSocial Media

मानवता हुई शर्मसार :जिंदा जलाई गई महिला की इलाज के दौरान मौत

मध्यप्रदेश में कोरोना संकट की खबरों के बीच राजधानी भोपाल से मामला आया सामने, जिन्दा जलाई गई महिला की हुई मौत।

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में करीब पांच दिन पहले जिंदा जलाई गई महिला ने कल अस्पताल में दम तोड़ दिया। शराब के लिए पैसे नहीं देने से गुस्सा होकर पत्नी पर खौलता हुआ तेल डालकर उसे जला दिया था। घटना के बाद से पति फरार है। अब पुलिस उस पर हत्या का केस दर्ज करेगी। आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है।

पुलिस के मुताबिक भीम नगर बस्ती निवासी 30 वर्षीय गीता शाक्य पति बंटी शाक्य मेहनत मजदूरी करती थी। बीती 26 मार्च की रात पति बंटी नशे की हालत में घर पहुंचा। उसने पत्नी से शराब खरीदने के लिए 80 रुपए मांगे। पत्नी ने घर में पैसा नहीं होने की बात कहते हुए इंकार कर दिया। इसके बाद पति खाना खाकर सो गया। तड़के करीब साढ़े चार बजे वह धीरे से उठा और रसोई में चाय बनाने के एक बर्तन में तेल गर्म किया। इसके बाद बिस्तर में सो रही पत्नी के शरीर पर खौलता तेल डाल दिया गीता की चीख सुनकर उसके तीनों बच्चे जाग उठे। वह तुरंत उसे लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया था।

पुलिस की पूछताछ में पता लगा कि महिला ग्वालियर की गोल पहाड़िया इलाके की रहने वाली थी। जबकि बंटी टोल वाली पहाड़िया का रहने वाला है। दोनों की शादी वर्ष 2008 में हुई थी। गीता और बंटी के तीन बच्चे हैं। घटना के दौरान गीता की बड़ी बहन भी घर में थी। महिला का हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां कल उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com