पूर्व मंत्री सिंघार के बंगले में महिला ने की आत्महत्या, छोड़ा सुसाइड नोट

भोपाल, मध्यप्रदेश: कांग्रेस के पूर्व मंत्री और गंधवानी से विधायक उमंग सिंघार के बंगले पर एक महिला द्वारा आत्महत्या करने की खबर सामने आई।
पूर्व मंत्री सिंघार के बंगले में महिला ने की आत्महत्या
पूर्व मंत्री सिंघार के बंगले में महिला ने की आत्महत्याSyed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। वैश्विक महामारी कोरोना का संकटकाल जहां जारी है वहीं दूसरी तरफ संकट के माहौल में आत्महत्या की खबरें भी सामने आती जा रही हैं इस बीच कांग्रेस के पूर्व मंत्री और गंधवानी से विधायक उमंग सिंघार के बंगले पर एक महिला द्वारा आत्महत्या करने की खबर सामने आईं जिसमें महिला ने सुसाइड नोट में कुछ बातों का जिक्र किया है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के शाहपुरा स्थित बंगले पर महिला द्वारा बीते रविवार को आत्महत्या की गई। मृतक महिला का नाम सोनिया भारद्वाज (39 वर्षीय) बताया जा रहा है जो हरियाणा के अंबाला के बलदेव नगर की रहने वाली थी। जिसका एक 20 साल का बेटा आर्यन भी है। बताया जा रहा है कि, महिला ने दरवाजे के ऊपर बनी ग्रिल से बंधे दुपट्‌टे से फंदा बनाकर खुदकुशी की। जिसकी सूचना मकान की देखरेख कर रहे नौकर गणेश और उसकी पत्नी गायत्री ने दी।

सुसाइड नोट में महिला ने किया इन बातों का जिक्र

इस संबंध में, मृतक महिला के पास से मिले सुसाइड नोट में पूर्व मंत्री सिंघार के नाम महिला ने लिखा कि, तुम गुस्से में बहुत तेज हो, अब सहन नहीं कर सकती। किसी बात का स्पष्ट जवाब नहीं देते। वहीं अपने बेटे आर्यन के लिए कहा कि, मैं तुम्हारे लिए कुछ नहीं कर पाई। जान दे रही हूं। आई लव यू। मामले में फिलहाल प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं आत्महत्या में किसी भी व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। मामले में पूर्व मंत्री के भी बयान लिए जाएंगे। सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग की जांच की जाएंगी।

पूर्व मंत्री सिंघार ने घटना पर दिया बयान

इस संबंध में, घटना सामने आने के बाद पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने बयान में कहा कि, मैं 3 दिन से अपने विधानसभा क्षेत्र में था। कोरोना मरीजों की सेवा कर रहा था। मुझे आज ही जानकारी मिली और मैँ तत्काल भोपाल आ गया। मैं खुद हतप्रभ हूं कि उसने ऐसा क्यों किया। वो मेरी बहुत अच्छी मित्र थी।

तकरीबन एक महीने से महिला पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के घर पर रह रही थी। महिला के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। पूर्व मंत्री की मित्र बताई जा रही है महिला। महिला के बेटे से संपर्क हो गया है। अम्बाला से बेटे के आने के बाद अन्य जानकारी हासिल की जाएगी।

राजेश सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co