भोपाल: सनसनीखेज मर्डर केस खुलासा, खोपड़ी मिलने से मची दहशत

भोपाल, मध्यप्रदेश : प्रदेश की राजधानी में महिला के मर्डर का सनसनी खेज हुआ खुलासा, महिला के मर्डर में दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया ट्रेस।
भोपाल: सनसनीखेज मर्डर केस खुलासा
भोपाल: सनसनीखेज मर्डर केस खुलासाSyed Dabeer-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश की राजधानी में संकट के बीच हत्या के मामले हर रोज किसी न किसी क्षेत्र से सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी से सामने आया था। जानकारी के अनुसार भोपाल के खजूरी क्षेत्र में महिला के सनसनी खेज मर्डर का खुलासा हुआ है।

क्या था मामला :

राजधानी के थाना खजूरी क्षेत्र का मामला। बता दें कि मध्यप्रदेश की राजधानी में अप्रैल में एक महिला के शव के सर का कंकाल और कपड़े मिला थे। जानकारी के मुताबिक महिला देह व्यापार का काम करती थी। इसी बीच व्यापार में पैसे के लेनदेन को लेकर फारूक और इकबाल ने महिला का कत्ल किया था और आरोपी शव को खजूरी के जंगल में फेंक कर फरार हो गए थे। फेंके हुए शव को जानवरों ने खा लिया था महिला का केवल सर का कंकाल बचा था।

हत्या के 1 महीने बाद मिला था महिला के सर का कंकाल :

जारी जांच पड़ताल के बाद जंगल में 1 महीने बाद महिला का सर का कंकाल मिला था, पुलिस अंधे कत्ल के आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी तभी पुलिस को मिली अंधे कत्ल की गुत्थी समझ में आई। महिला के मोबाइल से हत्या के सुराग मिले थे इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने ट्रेस किया। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।पुलिस की पूछताछ के बाद आरोपियों ने किया अंधे कत्ल का खुलासा।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com