पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश
पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिशSocial Media

गांधी नगर: हैवानियत! पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश

भोपाल, मध्य प्रदेश: राजधानी भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

राज एक्सप्रेस। हैदराबाद में हुए महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या से देशभर में आक्रोश है। हर कोई चाहता है कि, आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई जाए, इसके बावजूद महिलाओं, बच्चियों के साथ हैवानियत थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही एक मामला राजधानी भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां एक युवक ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। हालांकि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी गिरफ्तार :

आपको बता दें कि, भोपाल के गांधीनगर में एक युवक ने पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। वक्त रहते बच्ची आरोपी की गंदी नीयत को समझ गई और वहां से भाग गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला :

मिली जानकारी के अनुसार, गांधी नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन कॉलोनी के पास कुछ मजदूर अस्थाई झोपड़ी बनाकर रहते हैं। ऐसी ही एक झोपड़ी में 5 वर्षीय बच्ची परिवार के साथ रहती थी। उसकी झोपड़ी के पास मंडला निवासी सुरेश भी अकेले रहता है और मजदूरी करता है। बीते दिन यानि मंगलवार को बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। तभी सुरेश उसके पास आया और चीज दिलाने का लालच देकर उसे अपनी झोपड़ी में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। आरोपी उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था, तभी बच्ची ने शोर मचाया और वहां से भाग गई।

बच्ची ने सारी बात मां को बताई :

घर पहुंचने के बाद बच्ची ने सारी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद परिजन गांधी नगर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com