भोपाल में लॉकडाउन का पालन कराने 2500 पुलिस जवान सड़कों पर

भोपाल, मध्यप्रदेश : राजधानी में आज से आगामी दस दिनों तक टोटल लॉक डाउन रहेगा। पुलिस ने टोटल लॉक का सख्ती से पालन कराने के लिए 2500 जवानों को सड़कों पर तैनात किया है।
भोपाल में लॉकडाउन का पालन कराने 2500 पुलिस
भोपाल में लॉकडाउन का पालन कराने 2500 पुलिस Syed Dabeer-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। राजधानी में आज से आगामी दस दिनों तक टोटल लॉक डाउन रहेगा। पुलिस ने टोटल लॉक का सख्ती से पालन कराने के लिए 2500 जवानों को सड़कों पर तैनात किया है। जिसमें एसएएफ और क्यूआरएफ का बल भी शामिल है। सड़कों पर तफरी कर रहे आवारा तत्वों के खिलाफ लॉक का उल्लंघन का प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। शनिवार को पुलिस ने शासकीय आदेश उल्लंघन के आधा सैकड़ा से अधिक प्रकरण दर्ज किए हैं, सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को छूट।

एएसपी रजत सक्लेचा के अनुसार-लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए 2500 पुलिस जवान शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर तैनात किए गए हैं। इसी के साथ थाना पुलिस भी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर रही है। यातायात पुलिस भी सड़कों पर तैनात है और वीडीपी पोर्टल के माध्यम से फर्जी नंबर लगे वाहनों की तजदीक कर रही है। राजधानी में कुल 162 पाइंट लगाकर चैकिंग की जा रही है। शहर के 12 आउटरों पर नाकाबंदी की गई है। जिससे बाहरी वाहन शहर की सीमा में प्रवेश न करें। एएसपी ने बताया कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जा रहा है।

शनिवार की दोपहर तक आधा सैकड़ा से अधिक लॉक डाउन का उल्लंघन करने के प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि शनिवार सुबह से ही भोपाल की सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा था। तमाम बाजार और मुख्य मार्ग पूरी तरह से सूने थे। इक्का-दुक्का वाहन सवार ही सड़कों पर नजर आ रहे थे। जिन्हें पुलिस रोककर इमरजेंसी होने की तजदीक के बाद छोड़ रही थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com