भोपाल में खत्म हुआ लॉकडाउन! प्रशासन ने तय कि अनलॉक में कुछ सख्ती

भोपाल, मध्यप्रदेश : प्रदेश की राजधानी में 10 दिवसीय के लॉकडाउन की संपूर्ण अवधि खत्म हो गई है आज भोपाल हुआ अनलॉक, पुरानी व्यवस्था के अनुसार खुले बाजार।
भोपाल में खत्म हुआ लॉकडाउन
भोपाल में खत्म हुआ लॉकडाउनSyed Dabeer-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश की राजधानी में कोरोना मरीज बढ़ने के बाद 10 दिन का टोटल लॉकडाउन लगाया था 10 दिवसीय के लॉक डाउन की संपूर्ण अवधि खत्म हो गई है, वहीं आज भोपाल अनलॉक हुआ है। लॉकडाउन के बाद आज राजधानी भोपाल में बाजार खुलने शुरू हो गए हैं। बाजार खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

इस व्यवस्था के अनुसार खुलें बाजार :

आज भोपाल में सुबह लॉकडाउन खत्म हो गया है, वहीं जिला प्रशासन ने तय किया कि इस अनलॉक में भी कुछ सख्ती बरकरार रहेंगी। पुरानी व्यवस्था के अनुसार सभी बाजार रात 8 बजे तक बंद कर दिए जाएंगे और सुबह 5 बजे तक शहर में कर्फ्यू रहेगा। राजधानी में पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही अनलॉक रहेगा।

व्यापारियों को रखना होगा सोशल डिस्टेंसिनग का ध्यान :

राजधानी में आज से अनलॉक हो गया वही व्यापारियों को सोशल डिस्टेंसिन्ग का ध्यान रखना होगा वही कंटेनमेंट एरिया में दुकानें बंद रहेगी। लॉक डाउन खुलने पर गृह मंत्रालय ने अनलॉक 3 में जिम खोलने की अनुमति दी है, वहीं निजी ऑफिस में पॉजिटिव निकलने पर 3 से 7 दिन तक सील किया और सेनेटाइज करके ही दोबारा खोला जा सकेगा दफ्तर।

राजधानी में संक्रमण को नियंत्रण करने के लिए नए स्तर पर गाइडलाइन पर काम किया जा रहा है। जिसके तहत कंटेनमेंट क्षेत्र में किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी तो वहीं मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। दुकानों को सोशल डिस्टेंस के साथ खोलने की अनुमति है नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। नई गाइडलाइन में बसो के संचालन को लेकर भी निर्णय लिया जाएगा वहीं 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ सरकारी और निजी कार्यालयों में कार्य हो सकेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co