भोपाल : मौसम फिर बदलेगा मिजाज, बादल डालेंगे डेरा

भोपाल, मध्य प्रदेश : राजधानी में नए साल की शुरूआत में ठंड से राहत रही। दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं के चलते दिन के पारे में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
मौसम फिर बदलेगा मिजाज, बादल डालेंगे डेरा
मौसम फिर बदलेगा मिजाज, बादल डालेंगे डेराDeepika Pal - RE

भोपाल, मध्य प्रदेश। राजधानी में नए साल की शुरूआत में ठंड से राहत रही। दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं के चलते दिन के पारे में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। हालांकि ठंडी हवाओं के चलते फिलहाल राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रात में जहां सर्द हवाओं से ठंडक है, वहीं दिन में धूप में भी सिहरन महसूस हो रही है। शहर में नए साल की अलसुबह धुंध छाई रही, लेकिन जल्दी ही धूप खिल गई। भोपाल समेत प्रदेश के 25 शहरों का रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अब मौजूदा सिस्टम के कारण मौसम में फिर बदलाव होगा। दो से चार जनवरी तक जनवरी प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ से बारिश होने और राजधानी में कोहरा और बादल छाने के आसार हैं। सिस्टम के आगे बढऩे के बाद 7-8 दिसंबर से ठंड का एक दौर और देखा जा सकता है।

ये सिस्टम बदलेंगे मौसम :

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी-विक्षोभ के कारण राजस्थान में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा पूर्वी मध्य अरब सागर से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान तक एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) भी बनी हुई है। साहा के मुताबिक पूवी-पश्चिमी हवाओं में टकराव होने के कारण 2 जनवरी से मौसम बदलेगा। इसका असर राजधानी में भी दिखेगा और 2 से 4 तारीख तक बादल छाने के साथ ही गरज चमक की स्थिति बन सकती है। जबकि ग्वालियर, चंबल संभाग में सिस्टम का असर अधिक होगा और बरसात व ओले पडऩे की संभावना है।

तापामान का हेरफेर जारी :

शहर में शुक्रवार को सुबह धुंध होने से 8 बजे से 10 बजे तक दृश्यता मात्र आधे से एक किमी के बीच रही। जबकि सामान्य तौर पर दृश्यता 6 किमी रहती है। हवा की दिशा दक्षिणी-पश्चिमी रही और गति 16 किमी प्रतिघंटा बनी रहने से दिन में सिहरन बरकरार है। गुरुवार के मुकाबले दिन के तापमान में डेढ़ डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25. 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री रहा। साहा ने बताया कि सिस्टम के कारण पश्चिमी मध्य प्रदेश में आंशिक बादल छाने लगे हैं। इससे रात के तापमान में अधिक गिरावट नहीं हो पा रही है, लेकिन बादलों के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। साथ ही हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा बनी रहने से दिन में सिहरन बरकरार है। दिन का तापामान बढ़ ही चुका है, बादलों के कारण अब रात के तापामान में बढ़ोत्तरी होगी।

ऐसी रही पारे की चालसमय तापमान (डिग्री सेल्सियस में ) :

  • सुबह 5.30 - 10.6

  • सुबह 8.30 - 11.0

  • सुबह 11.30 - 23.4

  • दोपहर 2.30 - 25.6

  • शाम 5.30 - 23.0

  • रात 8.30 - 18.0

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co