राजधानी के युवाओं ने मनाया जश्न
राजधानी के युवाओं ने मनाया जश्नPriyanka Yadav - RE

आरोपियों का एनकाउंटर: राजधानी के युवाओं ने मनाया जश्न

भोपाल, मध्यप्रदेश: हैदराबाद पुलिस के सम्मान में शुक्रवार को युवाओं ने सेवा संकल्प युवा संगठन के तत्वावधान में खुशियां मनाई।

राज एक्सप्रेस। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले में हैदराबाद पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। राजधानी भोपाल के शौर्य स्मारक पर सेवा संकल्प युवा संगठन के तत्वावधान में हैदराबाद पुलिस के सम्मान में शुक्रवार को युवाओं ने जहां खुशियां मनाई, वहीं निर्भया के आरोपियों को जल्द सजा दिलाने की भी मांग की।

संगठन के संयोजक ने बताया :

संगठन के संयोजक प्रकाश मालवीय ने बताया कि, संगठन के सभी पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हैदराबाद पुलिस के समर्थन में नारे लगाए एवं एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशियां मनाई।

पदाधिकारियों ने की यह मांग :

पदाधिकारियों ने यह मांग की है कि, देश में एक ऐसा कानून बने जिसमें ऐसे आरोपियों को छ: माह के अंदर ही सजा का प्रावधान हो। इससे महिलाओं के साथ अपराध करने वाले लोगों में डर पैदा होगा। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

तेलंगाना पुलिस को धन्यवाद :

भोपाल की लड़कियों ने कहा कि-पहली बार है जब देश में रेप करने पर न्याय मिला है, हमारे देश में न्याय प्रक्रिया इतनी लंबी है कि, न्याय जब मिलता है, वो न्याय नहीं रह जाता है। न्याय के लिए इस तरह के एनकाउंटर की जरूरत है।

इस दर्दनाक घटना का विवरण जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-

हैदराबाद रेप-मर्डर केस

इस हैवानियत भरे कांड के बाद से देश भर में उबाल था और चारों को फांसी दिए जाने की मांग उठ रही थी, हालांकि सुबह-सु्बह यह खबर सुनते ही लोगों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई और मन में थोड़ी शांति मिली। इस मामले में पुलिस ने 36 घंटों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com