Bhopal: आज कई स्थानों पर जलेगा रावण, छोला मैदान रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे CM

भोपाल, मध्यप्रदेश। असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा आज पूरे देश में मनाया जा रहा है, भोपाल में कई स्थानों पर रावण दहन का आयोजन किया है।
भोपाल में कई स्थानों पर रावण दहन का कार्यक्रम
भोपाल में कई स्थानों पर रावण दहन का कार्यक्रमPriyanka Yadav-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में आज शाम को रावण दहन किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी भोपाल में कई स्थानों पर रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है, शहर में 40 जगह बड़े और 700 जगह कॉलोनियों में छोटे पुतले जलेंगे।

कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा रावण दहन :

एमपी की राजधानी भोपाल में दशहरे पर 40 बड़े और मोहल्ला-कॉलोनियों में 700 जगह रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। छोला, कोलार, टीटी नगर, बिट्‌टन मार्केट, लालघाटी, कलियासोत और अशोका गार्डन के दशहरा ग्राउंड में कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा।

भोपाल में सबसे पहले टीटी नगर में होगा रावण दहन :

मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल में सबसे पहले शाम 6 बजे टीटी नगर में रावण दहन होगा लालघाटी के नेवरी मंदिर ग्राउंड पर रात 8.30 बजे पुतले का दहन होगा, छोला ग्राउंड पर रात 9 बजे पुतला दहन होगा। वहीं, सबसे आखिरी में अशोका गार्डन में रात 10 बजे रावण दहन होगा।

सीएम छोला ग्राउंड में होंगे शामिल :

वहीं आज मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान छोला रोड पर रावण दहन में शामिल होंगे। यहां रावण का पुतला 51 फीट, कुंभकर्ण का 41 फीट और मेघनाथ का 31 फीट का बनाया गया है। वहीं रावण दहन के समय कोरोना नियमों का पालन करना होगा, रावण दहन के कार्यक्रम खुले मैदान में फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग रखने की शर्त पर आयोजन समिति कर सकेगी।

सुबह ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा- रावण के साथ हम अपने अंदर की बुराइयों का भी अंत करें, तो यह पर्व अधिक सार्थक है। विजयादशमी पर विजय का संकल्प: "जनता की विजय हो, प्रदेश की विजय हो, देश की विजय हो! सत्य और धर्म की विजय हो"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com