CAA के समर्थन रैली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
CAA के समर्थन रैली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई Social Media

CAA 2019 की समर्थन रैली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश के रतलाम और बुरहानपुर में नागरिकता संशोधन कानून(CAA 2019) के समर्थन में भाजपा एवं विभिन्न संगठनों के द्वारा बिना परमिशन के मौन रैली निकाले जाने पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश के रतलाम और बुरहानपुर में बुधवार को नागरिकता संशोधन कानून(CAA 2019) के समर्थन में भाजपा एवं नगर के विभिन्न संगठनों के द्वारा बिना परमिशन के मौन रैली आयोजित की गई। बिना अनुमति रैली निकालने के विरुद्ध प्रशासन द्वारा दोनों जिले बुरहानपुर और रतलाम में सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

रतलाम और बुरहानपुर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के बाद भाजपा के जन जागरूकता अभियान के तहत नागरिकता कानून(CAA) के समर्थन में विशाल रैली निकाली गई। इन रैलियों में हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए। नागरिकता संशोधन काननू के समर्थकों ने भारत माता के जयकारे लगाए।

नागरिकता कानून(CAA) के समर्थन में विशाल रैली निकाली गई।
नागरिकता कानून(CAA) के समर्थन में विशाल रैली निकाली गई।Social Media
CAA  के समर्थन में सड़को पर उमड़ा जनसैलाव
CAA के समर्थन में सड़को पर उमड़ा जनसैलाव Social Media

बता दें, दोनों जिलों रतलाम और बुरहानपुर में रैली निकली जाने की प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गयी थी। आवेदन के बाद भी अनुमति नहीं देने वाले प्रशासन-पुलिस के अफसर रैली की व्यवस्था में जुटे रहे। इस के बाद प्रशासन द्वारा रैली निकालने के विरुद्ध कार्रवाई की गयी।

रतलाम में इन लोगों पर हुई एफआईआर दर्ज :

सांसद गुमान सिंह डामोर, रतलाम शहर विधायक चेतन्य कश्यप, जावरा विधायक राजेंद्र पांडेय, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, रैली संयोजक राजेश कटारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र लुनेरा, पूर्व विधायक संगीता चारेल, समेत 38 लोगों पर धारा 188 के तहत केस दर्ज हुआ।

बुरहानपुर में इन लोगों पर हुई एफआईआर दर्ज :

सांसद ननकुमार सिंह चौहान, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, महापौर अनिल भोंसले, नगर निगम स्पीकर मनोज तारवाला समेत 21 के खिलाफ नामजद व 300 लोगो के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज किया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com