CM शिवराज का बड़ा ऐलान, बाढ़ प्रभावित लोगों को देंगे एक लाख 32 हजार की मदद

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावितों को लेकर की बड़ी घोषणा, जिन लोगों के मकान बाढ़ में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्हें मिलेंगे एक लाख 32 हजार।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा Syed Dabeer-RE

मध्यप्रदेश। कोरोना संकट के बीच प्रदेश में हुई मूसलाधार बारिश से कई जिले तरबतर हो गए थे। वही मुख्यमंत्री शिवराज ऐसी स्थिति में कई जिलों के गाँव में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के हालात का जायजा लिया था। बता दें कि, इस बीच मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान ने लगातार कई जिलों का दौरा किया और अब सीएम शिवराज ने बाढ़ प्रभावितों को लेकर बड़ी घोषणा की है।

सीएम ने बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर पुन: मुस्कुराहट लाए, किया ये वादा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में आई बाढ़ से प्रदेश में जनहानि नहीं हुई है, कई गांवों में तो पूरे के पूरे घर टूट गए हैं तथा सामान नष्ट हो गया है। इस बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि चिंता न करें, हम उन्हें जैसा का तैसा घर बनाकर देंगे। साथ ही उनके खेत, सामान आदि की हानि की भी अधिक से अधिक भरपाई की जाएगी।

मकान बनाने के लिए 1 लाख 32 हजार : CM

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा है कि जिनके मकान बाढ़ से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें आरबीसी 6/4 के तहत एक लाख रुपये की राशि, मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी की 20 हजार रुपये की राशि तथा शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की राशि, इस प्रकार कुल एक लाख 32 हजार की राशि प्रदान की जायेगी।

वहीं आगे की घोषणाएं करते हुए कहा कि जिन व्यक्तियों के पशु शेड नष्ट हो गए हैं, उन्हें शेड बनाने के लिए, यदि उनके पास 5 पशु हैं तो 70 हजार तथा यदि 10 पशु हैं, तो एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। बाढ़ प्रभावितों को अनाज व बर्तन आदि के लिए 5 हजार रुपये क्षतिपूर्ति भी दी जायेगी। बाढ़ प्रभावित खेतों में खेत सुधार के लिए 3 लाख 80 हजार रुपये तक के कार्य कराये जाने का प्रावधान है। इसमें कपिलधारा कुआ, खेत-तालाब, मेढ़बांधन आदि कार्य कराये जा सकते हैं। प्रावधानों के अंतर्गत प्रभावित किसानों को खेत सुधार के लिए अधिकतम लाभ दिलवाया जाये।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com