बड़ी खबर : कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा, डॉ. गोविंद को मिली जिम्मेदारी
भोपाल, मध्यप्रदेश। MP से एक खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) ने नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुहर लगा दी है।

डॉ. गोविंद सिंह को मिली जिम्मेदारी :
वहीं, नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश विधानसभा में पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह को सौंपी गई है। बता दें, अब पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे। डॉक्टर गोविंद सिंह को कमलनाथ की जगह नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। कमलनाथ अब तक प्रदेश अध्यक्ष के साथ नेता प्रतिपक्ष की दोहरी ज़िम्मेदारी निभा रहे थे। कमलनाथ अब सिर्फ़ मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहेंगे।
एमपी कांग्रेस ने किया ट्वीट :
एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह जी को मध्यप्रदेश विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं, कांग्रेस परिवार आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।"मंगलकामनाएं"
बताते चलें कि, पिछले कुछ दिनों से कई मामलों को लेकर कमलनाथ विवादों में चल रहे हैं। ऐसा ही एक विवाद उनकी विधानसभा कार्यवाही को लेकर की गई एक टिप्पणी को लेकर था। कमलनाथ ने बयान देते हुए कहा था- वे बीजेपी की बकवास सुनने के लिए सदन की कार्यवाही में नहीं जाते हैं, उनके उस बयान पर बीजेपी ने आपत्ति दर्ज करवाई थी और विधानसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की थी, अब उस विवाद के बीच मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका अदा कर रहे पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, उनकी जगह गोविंद सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि अगले साल मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने यह बदलाव किए हैं।
ये भी पढ़ें
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।