मंगूभाई छगनभाई बने MP के राज्यपाल, कर्नाटक में थावरचंद गहलोत को सौंपी जिम्मेदारी

भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं, थावरचंद गहलोत कर्नाटक, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए
सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिएSyed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। देश-प्रदेश में जहां वैश्विक महामारी कोरोना का संकटकाल जारी है वहीं कोरोना संकट के माहौल में नियुक्तियों का दौर भी जारी है, इस बीच ही मंगूभाई छगनभाई पटेल (Mangubhai Chhaganbhai Patel) को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति ने मंगूभाई छगनभाई पटेल को बनाया MP का नया राज्यपाल

मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया है, इनके पहले आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद पर थीं। एमपी के 19वें राज्यपाल बने मंगू भाई पटेल गुजरात के नवसारी से पांच बार और एक बार दूसरे क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं।

सीएम ने छगनभाई पटेल को दी बधाई

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा- एमपी के नए राज्यपाल बनने पर मंगूभाई छगनभाई पटेल को बहुत-बहुत बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपका अपार राजनीतिक अनुभव और मार्गदर्शन मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा, मध्यप्रदेश की जनता की ओर से आपका स्वागत एवं अभिनंदन।

नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा

गुजरात भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्री मंगूभाई छगनभाई पटेल जी को एमपी का राज्यपाल बनाए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं, मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके सानिध्य और कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश विकास और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी के साथ अग्रसर होगा।

दक्षिण गुजरात के प्रमुख आदिवासी नेता हैं मप्र के नवनियुक्त राजपाल श्री मंगुभाई छगन भाई पटेल जी। वे नवसारी से पांच बार और एक बार अन्य क्षेत्र से विधायक और आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी की गुजरात कैबिनेट में वन एवं पर्यावरण मंत्री का दायित्व संभाल चुके हैं।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा

कर्नाटक में भाजपा नेता थावरचंद गहलोत को सौंपी जिम्मेदारी

वही मोदी कैबिनेट के विस्तार की सुगबुगाहट के बीच केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत (Thawar Chand Gehlot) को कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया है, थावरचंद गहलोत लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है और केंद्रीय मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा भाजपा में कई संगठन कार्यों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए

बताते चलें कि, केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं, जिन आठ राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं, उनमें त्रिपुरा, मिजोरम, मध्यप्रदेश और हरियाणा भी शामिल है। केंद्र सरकार की अनुशंसा पर राष्ट्रपति ने राज्यपालों की नियुक्ति की आदेश जारी कर दिए हैं।

नई नियुक्तियां इस प्रकार की गईं-

मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल, हरि बाबू कमभमपति को मिजोरम का राज्यपाल, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल और राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co