बिसाहू ने किया समूची महिला जाति का अपमान : आजाद

शहडोल, मध्य प्रदेश : कांग्रेस ने अनूपपुर विस क्षेत्र के प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह की पत्नी के संबंध मे की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध मे न्यू गांधी चौक मे मंत्री बिसाहूलाल सिंह का पुतला फूंका।
बिसाहू ने किया समूची महिला जाति का अपमान: आजाद
बिसाहू ने किया समूची महिला जाति का अपमान: आजाद

शहडोल, मध्य प्रदेश। कांग्रेस ने अनूपपुर विस क्षेत्र के प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह की पत्नी के संबंध मे की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध मे न्यू गांधी चौक मे प्रदेश सरकार ने मंत्री बिसाहूलाल सिंह का पुतला फूंका। जिला कांग्रेस अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह के निर्देश पर पुतला फूंक कर विरोध जताया गया। इस मौके पर जम कर नारेबाजी करते हुए बिसाहू को भाजपा से बर्खास्त करने की मांग भी की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिसाहूलाल सिंह द्वारा एक प्रतिष्ठित आदिवासी महिला के प्रति जिस तरह से रखैल शब्द का उपयोग किया, उससे साबित होता है कि वे पूरी तरह से भाजपा के रंग मे रंग गये हैं, जो महिलाओं और बच्चियों का सम्मान करना ही नहीं जानती।

नजरिया करें स्पष्ट :

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिसाहूलाल ने प्रदेश की समूची महिला जाति और आदिवासी समाज का घोर अपमान किया है। कांग्रेस महिलाओं और आदिवासियों का यह अपमान किसी भी सूरत मे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मांग की है कि नारियों के विरूद्ध ऐसी ओछी सोच रखने वाले बिसाहूलाल को तत्काल पार्टी से निष्कासित कर इस शर्मनाक घटना पर अपना नजरिया स्पष्ट करें।

इनकी रही मौजूदगी :

पुतला दहन के दौरान जिला कांग्रेस प्रवक्ता दिनेश अग्रवाल, हुसैन अली मीडिया प्रभारी, शिव शंकर शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सोंधिया, जुग्गी झोपड़ी जिला अध्यक्ष अनिल पटेल, आईटी सेल अध्यक्ष सबी खान बंटी, आई टी जिला उपाध्यक्ष शेख आबिद, सैफ अली, वसीम खान, संजीव भास्कर, अखिल गुप्ता, सनी खान, ओम प्रकाश चौधरी पार्षद, लवकेश तिवारी, शिवम तिवारी जिला उपाध्यक्ष, पुष्पराज सिंह पूर्व पार्षद प्रदीप तिवारी, रोहित चक्रवर्ती मनीष कुमार माझी, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com