BJP ने अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की
BJP ने अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कीSocial Media

इंदौर, भोपाल में BJP ने अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की, जानें किसे मिला मौका

मध्यप्रदेश। BJP ने नगर निगम अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किए, इंदौर में मुन्नालाल यादव और भोपाल में किशन सूर्यवंशी को भाजपा ने निगम का अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया।

मध्यप्रदेश। प्रदेश के इंदौर और भोपाल दोनों बड़े नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है, इस बीच आज भारतीय जनता पार्टी ने इंदौर और भोपाल में अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।

भोपाल में BJP ने किशन सूर्यवंशी को बनाया निगम का अध्यक्ष प्रत्याशी :

बीजेपी ने भोपाल के नगर निगम में अध्यक्ष पद के लिए किशन सूर्यवंशी को अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। बता दें, रविवार को पार्षदों के साथ पर्यवेक्षक और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने चर्चा की। इसके बाद सूर्यवंशी के नाम का ऐलान कर दिया गया है।

किशन सूर्यवंशी को बनाया निगम का अध्यक्ष प्रत्याशी
किशन सूर्यवंशी को बनाया निगम का अध्यक्ष प्रत्याशीSocial Media

भोपाल नगर निगम के 85 वार्ड में बीजेपी के 58 और कांग्रेस के 22 पार्षद हैं:

मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल नगर निगम के 85 वार्ड में बीजेपी के 58 और कांग्रेस के 22 पार्षद हैं। ऐसे में बीजेपी का अध्यक्ष बनना लगभग तय है। बीजेपी के पार्षदों की संख्या को देखते हुए किशन सूर्यवंशी का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।

इंदौर नगर निगम में बीजेपी ने मुन्नालाल यादव को बनाया प्रत्याशी :

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने नगर निगम इंदौर, सभापित पद के लिए मुन्नालाल यादव को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। वार्ड 27 से जीते मुन्नालाल यादव अलग-अलग वार्डों से पांच बार पार्षद रह चुके हैं। वे दो बार एमआईसी सदस्य बन चुके हैं।

इंदौर नगर निगम में बीजेपी ने मुन्नालाल यादव को बनाया प्रत्याशी
इंदौर नगर निगम में बीजेपी ने मुन्नालाल यादव को बनाया प्रत्याशी

आज नगर निगम में सभापति का चुनाव :

बता दें, मुन्नालाल यादव इंदौर में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला के खास माने जाते है। बताया जा रहा है कि इन दोनों नेताओं का समर्थन यादव को मिला हुआ था, जिसके चलते उनकी राह आसान हो गई, ऐसे में बीजेपी का अध्यक्ष बनना तय है। आज नगर निगम में सभापति का चुनाव किया जाना है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com