पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंहSocial Media

भाजपा ने बसपा-सपा के विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया शुरू की

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, भाजपा ने मप्र के कांग्रेस, बसपा, समाजवादी विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

राज एक्सप्रेस। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, मप्र के कांग्रेस, बसपा, समाजवादी विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इससे पहले भी उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कांग्रेस विधायकों को 25 से 35 करोड़ रुपयों का ऑफर दिया गया था।

दिग्विजय ने ट्वीट कर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने मप्र के कांग्रेस, बसपा, समाजवादी विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। बसपा की विधायक श्रीमती राम बाई को क्या भाजपा के पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह जी कल चार्टर फ़्लाइट में भोपाल से दिल्ली नहीं लाये? शिवराज जी कुछ कहना चाहेंगे?

इसी से संबंधित एक अन्य ट्वीट में सिंह ने कहा- लेकिन हमें रामबाई पर पूरा भरोसा है। वे मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रशंसक हैं और उनका समर्थन करती रहेंगी।

इससे पहले सोमवार दिल्ली में मीडिया से चर्चा कर दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि, भाजपा हमारे विधायकों की खरीद-फरोख्त का प्रयास कर रही है। भाजपा के कई नेता कांग्रेस विधायकों को 25 से 35 करोड़ रुपए देने की पेशकश कर रहे हैं। यह कर्नाटक नहीं, मध्य प्रदेश है। कहा- हमारे विधायक बिकाऊ नहीं हैं।

दिग्विजय सिंह के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, झूठ बोलकर सनसनी फैलाना दिग्विजय सिंह की आदत है। इनका कोई काम नहीं हुआ होगा,जिसको करवाने के लिए मुख्यमंत्री जी पर दबाव बनाने के लिए ये हरकतें कर रहे हैं। इनके दिमाग में क्या चल रहा है। इसका अंदाजा लगाना किसी के बस का नहीं है, हर समय कोई फितूर चलता रहता है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com