लव जिहाद के मामले को लेकर BJP उबली, कांग्रेस का पुतला जलाने के दौरान हंगामा
मध्यप्रदेश। एक तरफ जहां कोरोना का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा हैं वही दूसरी तरफ सतना में लव जिहाद की घटना को लेकर प्रदेश का सियासी पारा गर्म हो उठा है। बता दें कि आज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सतना में कांग्रेस के पदाधिकारी पर लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया है। कहा कि सतना में हुई लव जिहाद की घटना गंभीर ही नहीं मानवता पर कलंक है।
कांग्रेस का पुतला जलाने के दौरान पुलिसकर्मी धक्का-मुक्की :
बता दें कि सतना में कांग्रेस के पदाधिकारी पर लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया है। उज्जैन के टाॅवर चौक पर कांग्रेस का पुतला जलाने के बाद बुझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर राजनीति और सत्ता का रौब दिखाया है। पुतला दहन के बाद उसे बुझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों से जमकर धक्का-मुक्की की। इस दौरान धक्के में एक जवान गिर भी गया।
कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कांग्रेस का पुतला ले आए और उसे जलाने लगे। पुतला दहन के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने फायर मशीन की मदद से जलते पुतले को बुझाने की कोशिश की। इसी बात से भड़के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जवानों से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। बता दें कि दोनों ओर से जमकर धक्का-मुक्की की गई। पुलिस इस बीच किया बचाव।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।