बीजेपी ने अपने ही नियमों को दरकिनार कर बनाया जिलाध्यक्ष

पार्टी में चल रही अंदरूनी राजनीति, बीजेपी ने अपने समर्थक को जिला अध्यक्ष बनाने के लिए नियमों को किया दरकिनार।
पार्टी में चल रही अंदरूनी राजनीति
पार्टी में चल रही अंदरूनी राजनीतिSocial Media

राज एक्सप्रेस। प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद अब पार्टी के नए प्रदेशाध्यक्ष के पद के लिए भी चर्चाएं चल रही हैं, जिसमें इस दौड़ में दिग्गज नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं इस बीच भाजपा ने अपने ही नियमों को दरकिनार कर बनाया जिलाध्यक्ष।

भारतीय जनता पार्टी ने 75 पार के नेताओं को टिकट न देने के बाद एक नया 'जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षाें के लिए भी उम्र का बंधन नियम लागू' किया था। पार्टी ने यह तय किया था कि, 50 साल से ज्यादा उम्र वालों को जिला और नगर अध्यक्ष नहीं बनाया जायेगा, जबकि 35 साल से कम उम्र वालों को मंडल अध्यक्ष पद नहीं दिया जायेगा।

भाजपा ने किया नियम का उल्ल्घंन

भारतीय जनता पार्टी ने नियम का उल्ल्घंन करते हुए, जिलाध्यक्ष की सूची जारी की है, जिसमें पार्टी के द्वारा तय की गए फैसले के अनुसार 50 साल से अधिक उम्र के नेता को भाजपा का जिला अध्यक्ष नहीं हो सकता, लेकिन कटनी में सभी नियम उल्ल्घंन करते हुए 56 वर्षीय रामरतन पायल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा ने किया नियम का उल्ल्घंन
भाजपा ने किया नियम का उल्ल्घंन Priyanka Yadav

प्रदेश में बीजेपी के जिलाध्यक्षों की सूची :

भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा जिला अध्यक्षों की प्रथम सूची जारी की गई है। प्रदेश भर में भाजपा के संगठन चुनाव प्रक्रिया की जारी थी, जिसमें प्रत्येक जिले के अध्यक्षों और मंडलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की जानी थी। फिलहाल अभी 32 जिलों के अध्यक्षों के नामों की सूची जारी की गई।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co