पूर्व मंत्री के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल राजगढ़ पहुँचा

CAA की समर्थन रैली के बीच प्रदर्शनकारियों और प्रशासन की झड़प के मामले को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राजगढ़ पहुँचा। महिला अफसरों पर कार्रवाई की मांग की।
पूर्व मंत्री के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल राजगढ़ पहुँचा
पूर्व मंत्री के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल राजगढ़ पहुँचाSocial Media

राज एक्सप्रेस। ब्यावरा में सीएए के समर्थन में निकाली गई रैली में कलेक्टर निधि निवेदिता द्वारा प्रदर्शनकारियों से की गई मारपीट के मामले में प्रदेश की सियासत गरमा गई है। जिसके चलते सोमवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल राजगढ़ पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री विश्वास सारंग के नेतृत्व में राजगढ़ सांसद रोडमल नागर, बंसीलाल गुर्जर, उषा ठाकुर, जीतू जिराती राजगढ़ पहुंचे थे। जहां उन्होंने दोनों महिला अफसरों पर कार्रवाई की मांग की।

भाजपा विधायक विश्वास सारंग ने कहा, यह घटना प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं के इशारे पर हुई। कोई एक व्यक्ति जो राजगढ़ में अपनी सरकार चलाना चाहता है, विरोधियों की आवाज़ को दबाना चाहता है प्रशासन से धारा 144 लगवाकर केवल अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाहता है।

भाजपा विधायक विश्वास सारंग एवं प्रतिनिधिमंडल ने राजगढ़ पहुंचकर ज़िला कलेक्टर राजगढ़ निधि निवेदिता ओर डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा व उनके सहयोगियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के अपमान, कार्यकर्तागण के साथ मारपीट के ख़िलाफ़ ज़िला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। साथ ही जिला जेल पहुंचकर लाठीचार्ज के दौरान गिरफ़्तार किये गए कार्यकर्तागण से मिले।

भाजपा विधायक सारंग ने राजगढ़ के ब्यावरा में हुए लाठीचार्ज में उपस्थित रहे भाजपा कार्यकर्तागण से अलग-अलग स्थानों पर पहुँचकर घटना की विस्तार से जानकारी ली। उपस्थित कार्यकर्तागण ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कलेक्टर और एसडीएम द्वारा किये गए बर्बरतापूर्ण कृत्य के विषय में बात की।

ब्यावरा में लाठीचार्ज के दौरान घायल हुए कार्यकर्ता गिरिराज जुलानिया, रवि बड़ोने, राजू यादव, हरीश शाक्यवार, अरविन्द शर्मा और गिरिराज गुप्ता से मुलाकात की और घटना की पूरी जानकारी ली।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com