BJP नेता विजेश लूनावत का कोरोना से निधन, CM सहित कई नेताओं ने जताया दुःख

कोरोना की चपेट में आने से एक और वरिष्ठ BJP के नेता और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत का निधन हो गया है। उनके निधन पर CM सहित कई नेताओं ने दुःख जताया।
BJP नेता विजेश लूनावत का कोरोना से निधन, CM सहित कई नेताओं ने जताया दुःख
BJP नेता विजेश लूनावत का कोरोना से निधन, CM सहित कई नेताओं ने जताया दुःखSocial Media

राज एक्सप्रेस। पूरी दुनिया सहित भारत में भी कोरोना का आंकड़ा बहुत ही तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। आज भी नए मामलों का आंकड़ा 3 लाख के ऊपर हो रहा है। पूरे देश में कई राज्य ऐसे भी हैं जिनमें कोरोना के मामलों का स्तर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसके अलावा इस वायरस की चपेट में आ कर मरने वालों की संख्या 1 लाख के पार पहुंच चुकी है। मरने वालों में बड़े से बड़ा दिग्गज नेता और अभिनेता भी शामिल हैं। वहीं, अब कोरोना की चपेट में आने से एक और वरिष्ठ BJP के नेता और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत का निधन हो गया है। उनके निधन पर CM सहित कई नेताओं ने दुःख जताया।

BJP के नेता लूनावत का निधन :

दरअसल, देश में जिसपर कोरोना का प्रकोप मंडराता है वह उसकी चपेट में आने से बच नहीं पाता है। कोरोना के चलते कई दिग्गज लोगों का भी निधन हुआ है। वहीं, BJP के नेता और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत कुछ दिनों पहले कोरोना से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन उनके लंग्स में इंफेक्शन काफी बढ़ जाने के कारण उनकी हालत काफी बिगड़ती जा रही थी। वहीं, आज दिन बुधवार की दोपहर भोपाल के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गयी। बता दें, विजेश लूनावत बीजेपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष होने के साथ ही पार्टी में बेहतर रणनीतिकार भी माने जाते थे। उनके निधन की खबर पार्टी में शोक की लहर है।

MP CM शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुःख :

बताते चलें, विजेश लूनावत के निधन की खबर सामने आते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर अकाउंट द्वारा शोक जताया। किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा,

'पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और हम सभी के प्रिय साथी विजेश लूनावतजी के निधन की सूचना से स्तब्ध और दुःखी हूं। यह मध्यप्रदेश भाजपा परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवार के साथ हैं। वो एक समर्पित जनसेवक थे। असमर्थों के जीवन में मुस्कान लाने और प्रदेश की प्रगति के लिए जीवन की अंतिम सांस तक कार्य करते रहे। अपने कार्य के प्रति उनमें असीम समर्पण और निष्ठा थी। आज हमने अपने एक सच्चे साथी को खो दिया।

शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री MP

गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जताया दुःख :

बृजेश लूनावत के निधन पर मध्य प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि, 'यह उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है, साथ ही उन्होंने कहा कि ये मृत्यु लोक हैं ,जहां पर जाना सभी को है। लेकिन असमय कोई चला जाता है तो मन दुखी होता है।' उन्होंने लूनावत के उस कार्यकाल को भी याद किया जब बृजेश लुणावत ने पार्टी में काफी अहम कार्य किए थे। उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने जताया दुःख :

लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने भी दुःख जताते हुए ट्वीट कर लिखा कि, 'पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावतजी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उनके निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। चुनाव प्रबंधन में माहिर विजेश एक हंसमुख और रिश्तों को निभाने वाले इंसान थे। पार्टी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता को खो दिया है। विनम्र श्रद्धांजलि।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com