भाजपा सरकार ने किसानों के खाते से पैसा नहीं काटने के दिए आदेश-शेखावत

23 करोड़ 88 लाख कर्ज माफी के 3689 किसानों को प्रमाण वितरित किए, पर किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ।
भाजपा सरकार ने किसानों के खाते से पैसा नहीं काटने के दिए आदेश- शेखावत
भाजपा सरकार ने किसानों के खाते से पैसा नहीं काटने के दिए आदेश- शेखावतSocial media

राजएक्सप्रेस। कांग्रेस की पूर्व सरकार के कृषि मंत्री से विधायक द्वारा किसानों के कर्जे माफी के प्रमाण-पत्र बंटवा दिए पर उनका कर्ज माफ नहीं हुआ इसी के चलते किसानों के बेचे गए गेंहू में से राशि कट रही थी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 19 मई को एक आदेश दिया जिससे किसानों की राशि नही काटी जा रही है। क्षेत्र के किसानों का एक-एक दाना गेंहू की खरीदी की जाएगी। विधायक ओछी राजनीति करना बंद कर दें, किसानों के हित में काम करें तो ठीक रहेगा।

यह बात पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत ने चर्चा करते हुए बताई। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना महामारी का दौर चल रहा है। ऐसे में भी शिवराज सरकार ने किसानों का पूरा ध्यान रखते हुए 22 अप्रेल से समर्थन मूल्य में गेंहू की खरीदी प्रारंभ कर दी। नागदा-खाचरौद क्षेत्र में लगभग 14 केंद्रो पर खरीदी चल रही है। क्षेत्र में लगभग 12 हजार 521 किसानों का पंजीयन हुआ है। जिसमें 8 हजार 872 किसानों के पास मैसेज आ गए हैं। अब सिर्फ 3 हजार 649 किसानों के पास मैसेज जाना बचा है। 26 मई खरीदी की आखरी तारीख है इसके बाद भी यदि किसान बच जाएंगे तो तारीख आगे बढ़ाने का निवेदन मुख्यमंत्री से करेंगे। इस महामारी के दौर में भी समर्थन मूल्य गेंहू की खरीदी सोशल डिस्टेसिंग को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। शेखावत ने कहा कि विधायक गुर्जर के पास कोई काम तो है नहीं जबकी समर्थन मूल्य की खरीदी की व्यवस्था कांग्रेस सरकार को करना थी। त्रुटिया उन्होंने रखी और अब जबरन राजनीतिक श्रेय लेने के लिए विधायक उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्था करने की बात कर रहे हैं। जबकी अभी तक पंजीयन हुए किसानों का 70 प्रतिशत गेंहू खरीदा जा चुका है। इस संबंध में विधायक गुर्जर से चर्चा करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नही हो पाया।

किसान का कर्जा नहीं काटेंगे बैंक

शेखावत ने आरोप लगाया कि सबसे बड़ा धोखा तो क्षेत्र के किसानों के साथ विधायक व कांग्रेस सरकार ने किया है। कांग्रेस सरकार के कृषि मंत्री सचिन यादव के खाचरौद दौरे के समय विधायक गुर्जर ने किसान के कर्ज माफी के 3 हजार 689 प्रमाण पत्र एक बड़ा आयोजन कर वितरित करवाए थे। जिसकी राशि 23 करोड़ 88 लाख रूपये थी। प्रमाण पत्र तो बांट दिए लेकिन कांग्रेस सरकार ने कर्ज माफ नहीं किया जिसके कारण किसान समर्थन मूल्य में गेंहू बेच रहा था तो बैंको में वह राशि काटी जा रही थी। ऐसे दौर में भी मुख्यमंत्री ने 19 मई को किसानों का पैसा नहीं काटने के आदेश जारी किए। अब कोई भी किसान गेंहू बेचेगा तो उसके कर्ज का पैसा नहीं काटा जाएगा। क्षेत्र के सभी किसानों के एक-एक दाना गेंहू को तोला जाएगा इसके लिए सांसद अनिल फिरोजिया मुख्यमंत्री से चर्चा करने भोपाल पहुंचे हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com