गरीबी हटाने का काम कर रही भाजपा सरकारें : विष्णुदत्त शर्मा
गरीबी हटाने का काम कर रही भाजपा सरकारें : विष्णुदत्त शर्माSocial Media

गरीबी हटाने का काम कर रही भाजपा सरकारें : विष्णुदत्त शर्मा

खंडवा, मध्यप्रदेश : विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने कभी गरीबी नहीं देखी, गांव नहीं देखें, वे क्या गरीबी हटाते। गरीबी हटाने का काम तो प्रधानमंत्री ने किया है।

खंडवा, मध्यप्रदेश। आजादी के बाद वर्षों तक कांग्रेस ने देश पर राज किया, लेकिन इनकी सरकारों ने कभी भी गरीबों के हितों में कोई कामकाज नहीं किया। यही कारण रहा कि गरीब अब तक गरीब बना रहा, लेकिन अब गरीबी हटाने का संकल्प लेकर देश के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रात-दिन काम कर रहे हैं। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को खंडवा लोकसभा क्षेत्र के पुनासा में युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने कभी गरीबी नहीं देखी, गांव नहीं देखे, वे क्या गरीबी हटाते। गरीबी हटाने का काम तो प्रधानमंत्री ने किया है। उन्होंने गरीबी और गांव दोनों को करीब से देखा है। उन्होंने वह दिन भी देखें हैं, जब उनकी मां चूल्हे पर खाना बनाकर खिलाती थी, लेकिन अब कोई भी मां-बहन चूल्हे पर खाना नहीं बनाती, अब तो प्रधानमंत्री ने हर घर में गैस कनेक्शन दे दिए हैं। पक्का मकान बनवा दिया है और अब उन्होंने संकल्प लिया है कि 2023 तक हर घर में नल से पानी आएगा। किसी भी मां-बहन को पानी लेने के लिए दूर कुंए या हैंडपंप पर नहीं जाना पड़ेगा।

मुंगेरीलाल हो गए हैं कमलनाथ जी :

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कमलनाथ मुंगेरीलाल हो गए हैं। वे दिन में भी सपने देखते हैं और सपने में वे अपने आपको मुख्यमंत्री मानते हैं। हम तो कहते हैं कि वे रोज सपनों में मुख्यमंत्री बनें, लेकिन जब प्रदेश की जनता ने उन्हें 15 माह के लिए मुख्यमंत्री बना दिया था तो वे मदमस्त हो गए। मुख्यमंत्री तो वे बने, लेकिन पर्दे के पीछे से सरकार मिस्टर बंटाढार दिग्विजय सिंह ने चलाई। भ्रष्टाचार और दलाली का अड्डा बना दिया था वल्लभ भवन को। कमलनाथ ने प्रदेश के गरीब, किसान, महिलाओं, बेटियों सहित हर वर्ग के साथ छल-कपट किया, उनकी योजनाओं को बंद कर दिया।

कांग्रेस के झूठ और भ्रम में फंसना नहीं :

श्री शर्मा ने कहा कि यहां पर कांग्रेस के लोग आएंगे, झूठ बोलेंगे, भ्रम फैलाएंगे औैर प्रलोभन भी देंगे, लेकिन इनके प्रलोभन में फंसना नहीं है। एक बार किसान कर्जमाफी के प्रलोभन में फंस गए थे, आज तक कर्जा माफ नहीं हुआ और वे डिफाल्टर अलग हो गए। इसलिए इस बार इनके प्रलोभन में बिल्कुल भी नहीं फंसना है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने कभी भी भ्रम फैलाकर, झूठ बोलकर वोट नहीं मांगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जो भी वादे किए, जो भी कहा उसे पूरा करके दिखाया है। इसलिए आज देश-प्रदेश से गरीबी हट रही है।

ये रहे मौजूद :

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजपा की प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, कैबिनेट मंत्री विजय शाह, विधायक नारायण पटेल, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री विधायक राम दांगोरे सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co