भाजपा ने विकास और कांग्रेस ने हमेशा किया विनाश : विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा ने विकास और कांग्रेस ने हमेशा किया विनाश : विष्णुदत्त शर्माSocial Media

भाजपा ने विकास और कांग्रेस ने हमेशा किया विनाश : विष्णुदत्त शर्मा

निवाड़ी, मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश में भी 2003 से पहले कांग्रेस का आतंक था और इस आतंक को उखाड़ फेंकने के लिए उमाभारती ने अभियान चलाया था। उन्होंने मिस्टर बंटाढार दिग्विजय सिंह की सरकार को उखाड़ फेंका था।

निवाड़ी, मध्यप्रदेश। जब देश पर अंग्रेजों का शासन था तो उनको देश से खदेडऩे के लिए रानी लक्ष्मीबाई ने तलवार उठाई थी और अंग्रेजों को यहां से भगाया था। मध्यप्रदेश में भी 2003 से पहले कांग्रेस का आतंक था और इस आतंक को उखाड़ फेंकने के लिए उमाभारती ने अभियान चलाया था। उन्होंने मिस्टर बंटाढार दिग्विजय सिंह की सरकार को उखाड़ फेंका था। भाजपा ने हमेशा से विकास ही किया है, लेकिन कांग्रेस तो विनाश का पर्याय बन गई थी। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पृथ्वीपुर में महिला सम्मेलन को संबोधित करतें हुए कही। सम्मेलन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कन्या पूजन भी किया।

जनता कांग्रेस के आतताई शासन से त्रस्त थी :

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के आतताई शासन से जनता त्रस्त थी। प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी नहीं था। लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही थीं, लेकिन आज स्थिति एकदम अलग हैं। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री चौहान विकास का पर्याय बन गए हैं। आज गरीबों का जीवन स्तर पूरी तरह से बदल गया है।

भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा था प्रदेश :

श्री शर्मा ने कहा कि 2003 से पहले प्रदेश में विकास तो कुछ नहीं हुआ, लेकिन मध्यप्रदेश का विनाश करने में इन्होंने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा था। प्रदेश के अंदर भ्रष्टाचार था, गुंडागर्दी थी, आतंक था। बुंदेलखंड सहित पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा था। डाकुओं का आतंक था, लेकिन अब कोई आतंक नहीं है, कोई डाकू नहीं है।

ये चुनाव विकास वर्सेस आतंक का चुनाव :

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह चुनाव विकास वर्सेज आतंक का चुनाव है। लोगों को यह तय करना है कि विकास चाहिए या फिर वही आतंक, जो 2003 से पहले यहां पर था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का देश प्रदेश से वर्चस्व समाप्त हो गया है। उनका संगठन सिर्फ एक परिवार तक सिमटकर रह गया है, लेकिन ये भाजपा का संगठन है, जो उलझा हुआ नहीं, बल्कि गांव-गांव तक फैला हुआ है।

मातृशक्ति भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प करे :

श्री शर्मा ने कहा कि मातृशक्ति यदि किसी कार्य को पूर्ण करने का संकल्प ले ले, तो वो हर हाल में पूर्णता को प्राप्त होता है। मुझे पूरा विश्वास है कि पृथ्वीपुर की हमारी मातृशक्ति भाजपा को हर बूथ पर ऐतिहासिक मतों से विजय दिलाएंगी। इस मौके पर वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, प्रदेश मंत्री ललिता यादव, पूर्व विधायक अनिता नायक सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com