भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया
भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधियाSocial Media

भाजपा में शामिल हुए विधायकों को चुनाव टिकट दिया जाएगा: सिंधिया

भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के बागी और सिंधिया समर्थक विधायक, सिंधिया बोले- सभी को चुनाव का टिकट दिया जाएगा।

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश की सियासत में भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने वाले 21 विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। मप्र कांग्रेस के इन बागी विधायकों ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, आज हमारे 22 विधायक पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इन सभी विधायकों को चुनाव का टिकट दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि, जेपी नड्डा ने हमको प्रोत्साहित किया है और आश्वासन दिया कि सभी का सम्मान बनाए रखा जाएगा।

आपको बता दें कि भाजपा के पास 106 विधायक हैं। वहीं कांग्रेस के पास 99 विधायक हैं। 25 सीटों पर उपचुनाव होने पर भाजपा को बहुमत के लिए 6 और सीटों की जरूरत होगी। अगर निर्दलियों ने भाजपा का साथ नहीं दिया तो उपचुनाव में पार्टी को 10 सीटें जीतनी होंगी। कांग्रेस को निर्दलीय विधायकों के साथ रहने पर उपचुनाव में 17 और निर्दलियों के पाला बदलने पर 21 सीटें जीतनी होंगी। अगर निर्दलीय विधायकों के साथ सपा-बसपा ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ दिया तो उसे सत्ता में वापसी के लिए सभी 24 सीटें जीतनी होंगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com