भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीयSocial Media

MP: कांग्रेस में मुखौटा कोई था, सरकार कोई और चला रहा था- विजयवर्गीय

मध्यप्रदेश के हाटपिपल्या में जनसंवाद कर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व सीएम सिंह पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस के काले राज से जनता पीड़ित हुई है।

मध्यप्रदेश। प्रदेश आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के नेतागण ने जनता तक पहुंचना शुरू कर दिया है। उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस-भाजपा नेताओं द्वारा एक दूसरे पर निशाना साधा जा रहा है। इसी क्रम में आज यानि गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हाटपिपल्या में जनसंवाद किया। विजयवर्गीय ने कहा- कांग्रेस सरकार में मुखौटा कोई और था लेकिन सरकार कोई और चला रहा था।

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 15 माह की कमलनाथ सरकार में लोगों को मिस्टर बंटाधार का काला राज याद आ गया, क्योंकि उस सरकार में मुखौटा कोई और था लेकिन सरकार कोई और चला रहा था। कांग्रेस के काले राज से जनता पीड़ित हो गई थी। बीते 3 माह में विकास से अब खुशहाली आई है।

उन्होंने कहा- कांग्रेस के राहू और केतु ने मिलकर षड्यंत्र रचा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथ में वचनपत्र रखकर प्रदेश की जनता को छला। जनता के साथ हुए अन्याय की सुनवाई नहीं होने पर सिंधिया जी जनहित में फैसला लेकर अपना पद छोड़कर जनता की पार्टी में चले आए।

वहीं, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- प्रदेश में कांग्रेस को जनादेश मिला तो हम चाहते थे कि सरकार चले लेकिन कांग्रेस के अंतर्कलह और जनता के साथ हो रहे अन्याय और अराजकता के कारण कमलनाथ सरकार खुद ही गिर गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते 3 माह में कई अभिनव काम किये हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अपील पर भाजपा कार्यकर्ता कोरोनाकाल में लोगों की सहायता गांव-गांव जाकर कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं की जनसेवा और पार्टी के प्रति यह निष्ठा और कठिन परिश्रम अभिनन्दनीय है। आप सभी पार्टी के गौरव हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com