BJP नेताओं ने की मनमानी, 9 पर FIR दर्ज

रीवा, मध्यप्रदेश : बीजेपी विधायक लोधी के मामले के बाद बीजेपी नेताओं पर केस दर्ज होने का एक और मामला आया सामने।
BJP नेताओं ने की मनमानी, 9 पर FIR दर्ज
BJP नेताओं ने की मनमानी, 9 पर FIR दर्जSocial Media

राज एक्सप्रेस। प्रदेश में बीजेपी विधायक प्रहलाद लोधी के मामले के बाद रीवा से बीजेपी के विधायक राजेन्द्र शुक्ल और रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा सहित 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का मामला सामने आया है। इस मामले से बीजेपी की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही है। दरअसल नव निर्मित नगर निगम परिषद् के शिलान्यास और भूमि पूजन किया जाना था।

दोनों दलों में बंटी शिलान्यास की प्रक्रिया :

दरअसल रीवा में नव निर्मित नगर निगम परिषद् का शिलान्यास और लोकार्पण प्रदेश के कैबिनेट नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह के हाथों किया जाना, जिसका अभिप्राय प्रदेश में सत्ता होने से लगाया जा रहा था, लेकिन विपक्ष दल भाजपा ने अपनी इच्छा के अनुसार पूर्व मंत्री और स्थानीय विधायक राजेन्द्र शुक्ल के हाथों किया जाना था, इसलिए विधायक राजेन्द्र शुक्ल, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा और सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी समेत अन्य ने नव निर्मित भवन का रिबन तोड़कर उसका लोकार्पण किया। जिसके बाद कांग्रेस नेताओं और निगम के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

नगर निगम कर्मचारियों ने दी रैली निकालने की बात :

वहीं मामले पर नगर-निगम के कर्मचारियों ने विरोध जताकर बीजेपी के नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही साथ ही कहा कि, मामला दर्ज नहीं करने पर विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली जाएगी। जिसके बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री, सांसद मिश्रा समेत अन्य 9 लोगों के खिलाफ मनमाने तरीके से भवन का लोकार्पण और शक्ति प्रदर्शन के संबंध में मामला दर्ज किया है।

विधायक और निगम के बीच चल रहा है विवाद :

बता दें कि, रीवा नगर पालिका निगम और विधायक राजेंद्र शुक्ल के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है जिसकी वजह से निगम आयुक्त समेत कर्मचारियों ने विरोध किया था।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com