भाजपा नेतागण कलेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कराने राजगढ़ जाएंगे
भाजपा नेतागण कलेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कराने राजगढ़ जाएंगे Social Media

भाजपा नेतागण कलेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कराने राजगढ़ जाएंगे

CAA की समर्थन रैली के बीच प्रदर्शनकारियों और प्रशासन की झड़प के मामले को लेकर भाजपा नेतागण 22 जनवरी को कलेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कराने राजगढ़ जाएंगे।

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में नागरिकता संशोधन कानून(CAA) की समर्थन रैली के बीच प्रदर्शनकारियों और प्रशासन की झड़प का मामला सामने आया है। इस रैली को काबू करने के दौरान कलेक्टर निधि निवेदिता ने भाजपा नेता को चांटा मारा। जिससे प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। इसी के चलते कल 22 जनवरी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत वरिष्ठ नेतागण कलेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कराने राजगढ़ जाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया, राजगढ़ की घटना ने सिद्ध किया है कि, मध्यप्रदेश में अराजकता अब बर्दाश्त के बाहर हो गई है। मैं स्वयं, मेरे साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव 22 जनवरी को कलेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कराने राजगढ़ जाएंगे।

आपको बता दें कि, नागरिकता संशोधन कानून(CAA) को लेकर देशभर में भाजपा द्वारा नागरिकता कानून के समर्थन में जनजागरूकता अभियान और रैलियां निकाली जा रही हैं। इसके चलते मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में CAA की समर्थन रैली निकली जा रही थी। इसके दौरान प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प का मामला सामने आया है, जिसमें रैली को काबू करने के दौरान कलेक्टर निधि निवेदिता ने भाजपा नेता को चांटा मारा।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लोगों से अपील करते हुए कहा, सभी राष्ट्रप्रेमियों से मेरी अपील है कि आप भी 22 जनवरी को 12 बजे ब्यावरा पहुँचें। जीना है तो मरना सीखो, अपने दम पर लड़ना सीखो! ज़ुल्म के आगे नहीं झुकेंगे, ज़ुल्म किया तो और लड़ेंगे!

ब्यावरा में लोकतंत्र का गला घोंटा गया, प्रशासनिक मर्यादाओं की धज्जियाँ उड़ाई गई। मैं स्वयं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह जी, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय जी और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव जी के साथ 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे ब्यावरा आ रहा हूँ।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ब्यावरा में कलेक्टर और एसडीएम ने अपने हाथों से CAA के समर्थन में 'भारत माता की जय' बोलते हुए रैली निकाल रहे कार्यकर्ताओं को पीटा। दोनों ने राष्ट्रध्वज का भी अपमान किया। हम कलेक्टर-एसडीएम के खिलाफ एफआईआर करायेंगे और उनके द्वारा किये गए अन्याय के खिलाफ ज़बरदस्त लड़ाई लड़ेंगे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com