बीजेपी खेमें के लिए बुरी खबर, विधायक का लम्बी बीमारी के बाद निधन

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लगा बड़ा झटका। आगर से भारतीय जनता पार्टी विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन।
विधायक का लम्बी बीमारी के बाद निधन
विधायक का लम्बी बीमारी के बाद निधनPriyanka Yadav - RE

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लगा बड़ा झटका। आगर से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चल रहा था।

लंबे समय से थे बीमार

आपको बता दें कि, बीजेपी विधायक मनोहर ऊंटवाल लंबे समय से बीमार थे। गौरतलब है कि मनोहर ऊंटवाल को ब्रेन हेमरेज हुआ था। जिसके बाद उन्हे इंदौर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया था, दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उनका निधन हो गया।

ऐसा रहा था उनका करियर

BJP विधायक मनोहर ऊंटवाल वर्ष 1986 में पार्षद के चुनाव से राजनैतिक करियर की शुरुआत की थी। सन 1988 से 2014 के बीच चार बार विधायक चुने गए थे। सन 2014 के संसदीय चुनावों में मनोहर ऊंटवाल देवास निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार सांसद बने थे। सन 2018 में हुए मप्र विधानसभा चुनावों में मनोहर ऊंटवाल आगर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।

भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक की लहर

CM ने जताया शोक

सीएम कमलनाथ ने BJP मनोहर ऊंटवाल के निधन पर शोक प्रकट किया- प्रदेश के आगर के विधायक मनोहर ऊंटवाल के दुःखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ, वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान व पीछे परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनोहर ऊंटवाल के निधन पर शोक प्रकट किया- श्री मनोहर ऊंटवाल जी मेरे व्यक्तिगत मित्र थे, भाई थे, निकट सहयोगी थे। BJP ने अपने प्रिय कार्यकर्ता को खोया है और मैंने अपने व्यक्तिगत मित्र को। भगवान उनके परिवार को यह असह्य वेदना सहने की शक्ति दे, बड़े गौर से सुन रहा था ज़माना, तुम ही सो गए दास्ताँ कहते, कहते।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com