भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान Social Media

भाजपा विधायक Rameshwar Sharma का बयान- दिग्विजय सिंह जी का काम लोगों को भ्रमित करना है...

भोपाल, मध्यप्रदेश। कांग्रेस पर तंज कसते हुए भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, दिग्विजय सिंह को अध्यक्ष नहीं बना रहे तो ये पागलपन के दौर से गुज़र रहे है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक रामेश्वर शर्मा (Rameshwar Sharma) का बयान का बयान सामने आया है। रामेश्वर शर्मा ने बयान देते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है, दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कही ये बड़ी बात।

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कही ये बात-

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि, दिग्विजय सिंह जी का काम लोगो को भ्रमित करना है...दिग्विजय सिंह पाकिस्तान, ISI के पक्के दूत और एजेंट है। दिग्विजय सिंह का दिवालियापन निकल चुका है, दिग्गी को अध्यक्ष नहीं बना रहे तो ये पागलपन के दौर से गुज़र रहे है। साथ ही रामेश्वर शर्मा ने कहा- कांग्रेस विधायक आरिफ़ मसूद SIMI के सदस्य है।

भाजपा नेताओं के PFI के निशाने और खुद की सुरक्षा पर रामेश्वर शर्मा ने कहा-

वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के PFI के निशाने और खुद की सुरक्षा पर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हमें सुरक्षा से क्या लेना देना। आम नागरिक की सुरक्षा सबसे ज़्यादा जरूरी है। आम नागरिक की सुरक्षा के लिए कार्रवाई चल रही है जो कि सही है। आगे बयान देते हुए भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, राष्ट्र का काम करिए, समाज का काम करिए, राम का काम करिए…सरकार यह सब कुछ कर रही है, धन्यवाद।

भाजपा लगातार कांग्रेस पर बोल रही है हमला -

बता दें, भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमला बोल रही है, कल ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बयान देते हुए कहा था कि, राहुल और दिग्विजय क्या भारत जोड़ेंगे। ये तो देश के खिलाफ गतिविधियों में संलग्न रहने वालों के समर्थक है, ये क्या देश जोड़ेंगे? वहीं नगरीय निकाय चुनाव को लेकर शर्मा ने भाजपा की जीत का दावा किया, उन्होंने कहा कि मंडला जिले के सभी निकायों में भाजपा को जीत मिलेगी क्योंकि जनता का साथ BJP को मिलेगा। जनता को समझ आ गया है कि कांग्रेस ने सिर्फ उन्हें अंधेरे में रखा और धोखेबाजी की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com