प्रज्ञा को सताया साजिश का डर : उर्दू पत्र ने उड़ाई नींद

भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के घर एक संदिग्ध चिट्ठी पहुंचने से फैली सनसनी।
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मिली एक संदिग्ध चिट्ठी
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मिली एक संदिग्ध चिट्ठी Social Media

हाइलाइट्स :

  • BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर के घर पहुंचा केमिकल से भरा लिफाफा

  • साध्वी प्रज्ञा ने जताई खुद के खिलाफ साजिश की आशंका

  • साध्वी को मिला केमिकल वाला लिफाफा- हत्या की साजिश जताई

  • साध्वी प्रज्ञा ने पुलिस में की शिकायत

  • मामले की जांच-पड़ताल शुरू

राज एक्सप्रेस। भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के घर एक संदिग्ध चिट्ठी पहुंचने से फैली सनसनी, इस मामले में सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने मीडिया को अपने घर आमंत्रित किया और कई तरह की चर्चाएं की।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के घर अक्टूबर माह को भेजी गई चिट्ठी को सोमवार रात को खोला गया। आपको बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर का पत्र उर्दू में आया है, इसमें सिल्वर कलर के पावडर का पैकेट और उर्दू में लिखा हुआ एक कागज मिला। फॉरेंसिक टीम सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के घर पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है।

'लिफाफे में हानिकारक केमिकल होने के बाद त्वचा में हुआ गंभीर इनफेक्शन'

साध्वी प्रज्ञा का आरोप

साध्वी प्रज्ञा ने पुलिस में की शिकायत

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की शिकायत पर भोपाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 326 और 506 के तहत केस दर्ज किया है। सांसद प्रज्ञा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि लिफाफे में हानिकारक केमिकल होने से उन्हें स्किन इनफेक्शन हो गया है।

साध्वी प्रज्ञा ने जताई खुद के खिलाफ साजिश की आशंका

भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पोस्ट के जरिए आये लिफाफे में हानिकारक केमिकल के जरिए खुद की जान को खतरा बताया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com