भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे इंदौर
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे इंदौर Social Media

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे इंदौर

इंदौर : नड्‌डा आज एक सभा को सम्बोधित करेंगे, जिसमे नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में लोगों को जानकारी देंगे।

राज एक्सप्रेस। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सुबह इंदौर पहुंचे, इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और कैलाश विजयवर्गीय ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इससे पहले प्रशासन ने धारा 144 एवं नागरिकता कानून को देखते हुए 'बड़ा गणपति चौराहे' पर उनके स्वागत के लिए लगाया गया स्वागत मंच हटवाया। भाजपा ने उनकी रैली के लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट से राजीव गांधी प्रतिमा चौराहे तक के मार्ग में जगह-जगह उनका स्वागत किया। इसके बाद भाजपा द्वारा दिए गए रूट पर भी प्रशासन ने फेरबदल करवा दिया। इसके बाद रूट को जवाहर मार्ग के बजाय बड़ा गणपति, गंगवाल बस स्टैंड चौराहा, केसरबाग ब्रिज होते हुए शुभकारज गार्डन किया गया। सांसद शंकर लालवानी ने बताया शुभकारज गार्डन में नड्डा कार्यक्रम में शामिल होंगे, वहां वे लोग भी रहेंगे, जिन्हें देश की रानागरिकता मिल चुकी है या मिलने वाली है। कार्यक्रम में नड्डा सभा को भी संबोधित करेंगे।

नड्डा की स्वागत रैली
नड्डा की स्वागत रैलीSocial Media

रैली के लिए प्रशासन के निर्देश :

नड्डा की स्वागत रैली में सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। रैली में 20 से ज्यादा वाहन शामिल नहीं होंगे। रैली 35 मिनट में पूरा होगी। काफिला कहीं नहीं रुकेगा। रैली में नड्‌डा कांच खोलकर अभिवादन कर सकेंगे लेकिन गाड़ी से नहीं उतरेंगे। उनका वाहन बुलेट प्रूफ रहेगा।

कौन कौन होगा शामिल :

रैली में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, विधायक और कई नेता शामिल है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com