BJP प्रदेश कार्यालय में बैठक का दौर जारी, मिशन चुनाव 2023 की तैयारी में निकली BJP

भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस समय मिशन 2023 को लेकर चुनावी मोड से गुजर रही हैं। इसकी तैयारियां अब शुरू हो चुकी है। जो लगातार हो रही बैठकों को देख कर समझी जा सकती है।
BJP प्रदेश कार्यालय में बैठक का दौर जारी, मिशन चुनाव 2023 की तैयारी में निकली BJP
BJP प्रदेश कार्यालय में बैठक का दौर जारी, मिशन चुनाव 2023 की तैयारी में निकली BJPSocial Media

भोपाल, मध्य प्रदेश। देशभर में किसी भी राज्य या प्रदेश में चुनाव आने से पहले बाजारों में थोड़ी रौनक दिखाई देने लगती है क्योंकि, उम्मीदवार जनता को लुभाने की अपनी तमाम कोशिशें शुरू कर देते हैं। बैठकों का दौर जारी हो जाता है। लगातार पार्टियों की बैठके होती है, कई मामलों पर विचार विमर्श होता है चर्चा होती है। ऐसा ही हाल इस समय देश के दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश का नजर आ रहा है क्योंकि, भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस समय मिशन 2023 को लेकर चुनावी मोड से गुजर रही है। इसकी तैयारियां अब शुरू हो चुकी है। जो लगातार हो रही बैठकों को देख कर समझी जा सकती है।

बैठकों में मिशन 2023 हो रहा तैयार :

दरअसल, सोमवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में BJP प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक हुई थी। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित प्रदेश प्रभारी पी.मुरलीधर राव, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेशाध्यक्ष वी डी शर्मा और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा जैसे कई लोग शामिल हुए। यह बैठक सोमवार के बाद अगले दिन मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हुई। बताते चलें, भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पिछले कुछ दिनों से बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को प्रदेश के कई जिलों के भाजपा नेताओं को बुला कर चर्चा की गई। वहीं, अगले दिन मंगलवार की बैठक में भी CM शिवराज सिंह चौहान सहित सभी BJP नेता शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना :

बताते चलें, इस बैठक में जिले के मुख्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जिलों के कोर ग्रुप के साथ शीर्ष नेतृत्व के साथ जिलों के राजनीतिक हालातों पर मंथन किया। ऐसा इसलिए क्योंकि, अब प्रदेश की विपक्ष की कांग्रेस और BJP दोनों ही पार्टियां मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में होने वाली जीत पर फोकस कर रही है। अब लगातार हो रही इन बैठकों को ऐसा कहा जा रहा है कि, BJP साल 2023 के लिए विधानसभा चुनाव में की जाने वाली रणनीति पर चर्चा कर रही है। इसी बैठक में कुछ सवालों के जबाव देते हुए BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के शानदार 8 साल पूरे होने पर बीजेपी विशेष अभियान चलाएगी। 30 मई से 15 जून तक यह विशेष अभियान चलेगा। मंत्रियों से लेकर बड़े पदाधिकारी जिलों में जाएंगे केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता के बीच रखेंगे।

वीडी शर्मा, BJP प्रदेश अध्यक्ष

बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा :

बता दें, इस बैठक के दौरान बूथ को मजबूत करने, 10% वोट शेयर बढाने पर फोकस किया गया। साथ ही जिलों के कोर ग्रुप से फीडबैक लिया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, सत्ता-संगठन के समन्वय पर भी चर्चा की है। इसके अलावा मंगलवार को ग्वालियर शहर/ग्रामीण, शिवपुरी, गुना, श्योपुर, अशोकनगर, रतलाम, जबलपुर शहर, शाजापुर, आगर-मालवा, रायसेन, विदिशा जिलों की बैठक हुई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com