मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा
मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा Social Media

भाजपा ने राज्यसभा की 2 सीटों के लिए नामों का पैनल दिल्ली भेजा

मध्यप्रदेश भाजपा द्वारा राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में 2 सीटों के लिए नामों का पैनल दिल्ली केंद्रीय नेतृत्व को भेजा।

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। राज्य सभा की तीनों सीटों पर 26 मार्च को चुनाव होना है। जिसके लिए नामांकन की आखरी तारीख 13 मार्च है। आपको बता दें वर्तमान राज्यसभा सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जाटिया हैं। इनका कार्यकाल 9 अप्रैल को राज्यसभा में पूरा हो रहा है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, आगामी राज्यसभा चुनाव में भाजपा की 1 सीट तय है और दूसरी सीट जीतने के लिए हम प्रयास जरूर करेंगे। उन्होंने बताया कि, पार्टी की बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि 2 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे। 2 सीटों के लिए नामों का पैनल दिल्ली केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है। अब 2 उम्मीदवार कौन होंगे, इसका फैसला भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं पर राजनीतिक द्वेष के तहत हो रहे हमले दर्शाते हैं कि कमलनाथ सरकार प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या कर चुकी है। मैं कमलनथ जी को आगाह करना चाहता हूँ कि जितना आप भाजपा के कार्यकर्ता को डराने का प्रयास करेंगे, भाजपा का कार्यकर्ता उतनी ही ताकत से आपको जवाब देने में सक्षम है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com