प्रदेश सरकार पर आरोप कानून व्यवस्था में फेल है सरकार : राकेश सिंह

भोपाल : प्रदेश सरकार पर आरोप कानून व्यवस्था में फेल है सरकार, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने मीडिया से बात करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्रदेश सरकार पर आरोप कानून व्यवस्था में फेल है सरकार : राकेश सिंह
प्रदेश सरकार पर आरोप कानून व्यवस्था में फेल है सरकार : राकेश सिंह Aditya Shrivastava

राज एक्सप्रेस। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने मीडिया से बात करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सिंह ने कहा कि पहले प्रदेश शांति का टापू थ, पर प्रदेश में कमलनाथ सरकार आते ही चारो तरफ अशांति फैल गयी है। हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है। आये दिन प्रदेश में लूटपाट हत्या हो रही है। प्रदेश सरकार से कानून व्यवस्था सम्भल नहीं रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से चौपट है और प्रदेश की सरकार सो रही है।

बीजेपी चलाएगी अभियान :

इस बार प्रदेश में नगर निकाय चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से होना हैं इस पर सिंह ने कहा कि, "कांग्रेस ने अपने फायदे के लिए चुनाव प्रणाली में बदलाव करवाया है और कहा कि बीजेपी नगर निगम के परिसीमन और मेयर की चुनाव प्रक्रिया के बदलाव के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाएगी। इस अभियान के जरिये कार्यकर्ता बीजेपी की मंशा जनता जनार्दन तक पहुँचायेंगे।"

यह अभियान 12 से 16 अक्टूबर तक विभिन्न जहग चलाया जायेगा।

18 से 20 अक्टूबर तक भाजपा पूरे प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।

इस अभियान के तहत विधायक कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता और पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह प्रत्येक वार्ड में आम जनता के बीच जायेंगे और सरकार की मंशा बतायेंगे। जगह - जगह जाकर लोगों को सरकार के फैसले के खिलाफ जागरूक करेंगे।

दरअसल, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह समेत कई बीजेपी नेता लालजी टंडन से मिलने राज्यभवन पहुंचे थे। उन्होंने प्रदेश की बिगड़ती हुई व्यवस्था के खिलाफ एक्शन लेने की मांग रखी है ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com