BJP प्रदेशाध्यक्ष VD शर्मा ने आगामी पंचायत चुनाव हेतु चुनाव संचालन समिति की घोषणा की

भोपाल, मध्यप्रदेश : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा के बाद अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ​ने चुनाव संचालन समिति की घोषणा की है।
वीडी शर्मा ने चुनाव संचालन समिति की घोषणा की
वीडी शर्मा ने चुनाव संचालन समिति की घोषणा की Social Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। जहां सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर दायर की गई याचिका पर सुनवाई की और सुनवाई के बाद पंचायत चुनाव को स्टे कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अभी ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित सीटों पर चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाई है। वहीं, दूसरी तरफ इस बीच अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने चुनाव संचालन समिति की घोषणा की है।

वीडी शर्मा ने की चुनाव संचालन समिति की घोषणा :

बता दें कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा के बाद अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ​ने चुनाव संचालन समिति की घोषणा की है। मिली जानकारी के मुताबिक चुनाव संचालन समिति में कविता पाटीदार को समिति का संयोजक बनाया गया है। वही चुनाव संचालन समिति में बाकी नेताओं को सदस्य की जिम्मेदारी मिली है। कई मंत्री, विधायक और पूर्व विधायक भी शामिल है, संगठन के तमाम बड़े चेहरे भी समिति में शामिल किए गए हैं।

मध्यप्रदेश भाजपा ने किया ट्वीट

मध्यप्रदेश भाजपा ने ट्वीट कर कहा- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने आगामी पंचायत चुनाव हेतु चुनाव संचालन समिति घोषणा की।

बताते चलें कि कल ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा हो गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) की सहमति से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के निम्न जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई थी। जिसमे पन्ना जिले से राम मनोहर सिंह, उज्जैन ग्रामीण से सुरेश राठौड़, निवाड़ी से मुद्रा आदिवासी को, भोपाल ग्रामीण से राधेश्याम, आगर मालवा से शिवनारायण भिलाला को जगह मिली।

वीडी शर्मा ने चुनाव संचालन समिति की घोषणा की
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा, देखें लिस्ट

ये भी पढ़ें

जनवरी में मध्य प्रदेश बीजेपी ने प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा की थी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपनी टीम का ऐलान किया था इसमें 12 प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com