भोपाल : कार्यकर्ताओं की मेहनत से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी भाजपा

भोपाल, मध्य प्रदेश : प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति की बैठक के उपरांत मीडिया से रूबरू हुए प्रदेश अध्यक्ष शर्मा।
मीडिया से रूबरू हुए प्रदेश अध्यक्ष विडी शर्मा
मीडिया से रूबरू हुए प्रदेश अध्यक्ष विडी शर्माRaj Express

भोपाल, मध्य प्रदेश। भाजपा केडर बेस्ड संगठन है। हमारे यहां जो भी तैयारियां की जाती हैं, वह कार्यकर्ताओं के आधार पर होती है। आगामी नगरीय निकाय चुनाव और पंचायतों के चुनाव के लिए हमारे कार्यकर्ता बूथ-बूथ पर सक्रियता के साथ काम कर रहे हैं। चुनाव प्रबंधन में रणनीति का महत्व अधिक होता है। चुनाव प्रबंधन और संचालन समिति की बैठकों में इसी दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि पार्टी आगामी निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सके और हमारा कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ चुनाव मैदान में उतरे। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति की बैठक के उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए कही।

भाजपा की नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति की बैठक गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं समिति के संयोजक उमाशंकर गुप्ता ने मागदर्शन दिया। बैठक में उपसमितियों के कार्य विभाजन और आगामी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

निकाय क्षेत्रों का 22 से करेंगे दौरा :

श्री शर्मा ने कहा कि संगठनात्मक ढांचे के आधार पर हम चुनाव में आगे बढ़ते हैं। चुनाव संचालन समिति ने संबंधित सभी मुद्दों पर जो तैयारियां की हैं, उसका प्रथम चरण पूरा हो गया है। अब अगला चरण शुरू होगा, जिसमें घोषणा-पत्र में क्या-क्या मुद्दे होंगे, कौन से विषय समायोजित किए जाएंगे, समिति इसकी तैयारियां करेगी। श्री शर्मा ने बताया कि नगरीय निकाय के क्षेत्रों में 22 फरवरी से उनके दौरे शुरू होंगे और वे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने तक अधिकांश नगर निगम क्षेत्रों का दौरा पूर्ण कर लेंगे।

सत्ता में थे तब भी लड़ते थे, अब भी लड़ रहे हैं कांग्रेसी :

श्री शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई हाथापाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यही असली कांगेस है, कांग्रेस के लोग उस समय भी लड़ते थे, जब कांग्रेस गलती से सत्ता में आ गई थी। अब विपक्ष में हैं, तब भी लड़ रहे हैं।

भाजपा पीड़ित परिवारों के साथ :

सीधी में हुए बस हादसे के बारे में श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अत्यंत संवेदनशील हैं, उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए और पीड़ित परिवारों से मिले तथा उन्हें हरसंभव मदद करने का विश्वास दिलाया। प्रशासन को निर्देश दिए। जहां भी सिस्टम में कोई कमियां हैं तो मुख्यमंत्री जी ने दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की है। श्री शर्मा ने कहा कि पीडि़त परिवारों के साथ भाजपा की संवेदनाएं हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com