देवास : कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, मची भगदड़

देवास, मध्यप्रदेश : शहर में प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं के पीछे डंडे लेकर दौड़े कांग्रेस नेता, हुई पत्थरबाजी, भाजपा नेताओं ने लगाए पुलिस पर पक्षपात करने के आरोप।
भाजपा का विरोध  प्रदर्शन
भाजपा का विरोध प्रदर्शनSocial Media

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश के देवास सहित देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा नेताओं द्वारा राफेल विमान मामले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला सुनाते हुए केंद्र की याचिका खारिज किए जाने मामले पर राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें प्रदर्शन के दौरान भगदड़ मच गई वहीं दोनों पक्षों द्वारा जमकर पत्थरबाजी भी की गई।

कांग्रेस के खिलाफ देशभर में किया जा रहा है प्रदर्शनः

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने फाइटर जेट विमान सौदा मामले पर केंद्र सरकार द्वारा दायर की गई पुर्नविचार याचिका पर केंद्र को क्लीन चिट दे दी है जिस पर भाजपा के नेताओं द्वारा कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैं। एक ओर जहां पश्चिम बंगाल में राहुल गांधी के पोस्टर्स फाड़े गए, वहीं उनकी तस्वीरों पर कालिख पोत दी। वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश के देवास में भाजपा नेताओं के प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस में विवाद की स्थिति बन गई जिसमें कांग्रेसी नेता भाजपा नेताओं के पीछे लाठी-डंडे लेकर दौड़े और जमकर पत्थरबाजी हुई।

पुलिस ने स्थिति को काबू में किया:

इस मामले पर भगदड़ की स्थिति बनती देख पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा जिसमें कई भाजपा नेताओं को गिरफ्तार किया गया।

भाजपा ने कांग्रेस नेताओं पर लगाए आरोप:

भाजपा ने कांग्रेस के नेताओं आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस तानाशाही पर उतर आई है वहीं पुलिस द्वारा पक्षपात करते हुए भाजपा के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है और कांग्रेस के नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस मामले पर सार्वजनिक रुप से माफी मांगे। बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर इस संबंध में टिप्पणी की थी, जिसके खिलाफ भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया यह प्रदर्शन भाजपा नेताओं द्वारा भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित सभी जिलों में किया जा रहा है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com