बूथ कार्यकर्ता भाजपा संगठन की शक्ति का मजबूत आधार : वी. डी. शर्मा
बूथ कार्यकर्ता भाजपा संगठन की शक्ति का मजबूत आधार : वी. डी. शर्माSocial Media

बूथ कार्यकर्ता भाजपा संगठन की शक्ति का मजबूत आधार : वी. डी. शर्मा

भोपाल, मध्यप्रदेश : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और संगठन को सशक्त और सुदृढ़ बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता अपना योगदान दे रहा है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और संगठन को सशक्त और सुदृढ़ बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता अपना योगदान दे रहा है। पार्टी का बूथ कार्यकर्ता भाजपा संगठन की शक्ति का मजबूत आधार है।

श्री शर्मा ने रविवार को यहां बैरसिया विधानसभा के परवलिया सड़क मंडल के बूथ कार्यकर्ताओं एवं नरसिंहगढ़ विधानसभा के कुरावर मंडल के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जिसमें कार्यकर्ताओं को सर्वाधिक महत्ता प्रदान की जाती है। आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा कार्यकर्ताओं का संगठन बना है। प्रदेश में संगठन को सशक्त और सुदृढ़ बनाने में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहा है।

उन्होंने कहा कि, बूथ विस्तारक योजना में मध्यप्रदेश के 90 प्रतिशत बूथ डिजिटल हो चुके हैं। यह कार्य के भाजपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों समेत बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के समर्पणभाव से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे ने कार्यकर्ता निर्माण की एक पद्धति विकसित करते हुए प्रदेश में असंख्य कुशल कार्यकर्ताओं की शृंखला तैयार की। आज पार्टी के बड़े से बड़े अभियान में उसकी सफलता के पीछे कार्यकर्ताओं की मेहनत है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि बूथ विस्तारक योजना में जिस तरह हमने सफलता हासिल की है, उसी तरह समर्पण निधि संग्रह अभियान को भी सफल बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष में संगठन पर्व के अंतर्गत भाजपा अलग-अलग अभियान चला रही है। बूथ विस्तारक योजना के बाद पार्टी ने 11 फरवरी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि से शुरू हुए समर्पण निधि संग्रह अभियान में समाज के हर जाति और वर्ग के लोग समर्पण निधि अर्पित कर अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं के कारण अल्पसंख्यक बहनों के साथ मुस्लिम युवा भी भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। यह अल्पसंख्यकों को वोट बैंक समझने वाली पार्टियों के मुंह पर यह करारा तमाचा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co