इंदौर : सांवेर में दोनों ही दल लगा रहे हैं पूरा जोर

इंदौर, मध्य प्रदेश : प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में चर्चित सीट सांवेर के लिए भाजपा पूरी जी जान लगा कर जुटी हैं। वही कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ स्थानीय नेता ही मैदान में हैं।
सांवेर में दोनों ही दल लगा रहे हैं पूरा जोर
सांवेर में दोनों ही दल लगा रहे हैं पूरा जोरSocial Media

इंदौर, मध्य प्रदेश। प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की प्रतिष्ठा की सीट बनी सांवेर के लिए आगामी 5 दिन अहम होंगे। दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल के स्टार प्रचारक और प्रमुख नेता जन सभाओं के लिए आएगें। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल होगें। वहीं कांग्रेस की ओर से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, राजस्थान के कांग्रेस नेता सचिन पायलेट और पंजाब के कांग्रेस नेता नवजोतसिंह सिद्धू के आने की संभावना है। विधानसभा के उप चुनाव में कांग्रेस का कोई भी बड़ा केंद्रीय नेता प्रचार में नहीं आ रहा है।

प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में चर्चित सीट सांवेर के लिए भाजपा पूरी जी जान लगा कर जुटी है। वही कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ स्थानीय नेता ही मैदान में हैं। अब दशहरे के साथ ही चुनाव प्रचार का अंतिम दौर शुरू हो गया है। प्रचार थमने के पहले अधिक से अधिक मतदाताओं तक पंहुचने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए सांवेर विधानसभा उपचुनाव में अगले चार दिनों में प्रचार का जोर नजर आएगा। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया फिर से सांवेर आंएगे। वहीं 30 अक्टूबर से पहले भाजपा ने स्टार प्रचारकों के पांच आयोजन तय कर दिए हैं। इनमें रोड शो से लेकर सभा तक शामिल हैं। वहीं कांग्रेस के भी स्टार प्रचारक इन्हीं तीन दिनों में सांवेर पहुंचेंगे।

जानकारी के अनुसार भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया 27 अक्टूबर को ग्राम चंद्रावतीगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। 28 अक्टूबर को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर भी सांवेर के गांव धरमपुरी में सभा लेंगे। 29 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सेमलिया चाऊ से लेकर विधानसभा के शहरी क्षेत्र कनाडिय़ा, निपानिया तक रोड शो करेंगे। 30 अक्टूबर को सिंधिया एक बार फिर सांवेर क्षेत्र में आएंगे और कनाडिय़ा में सभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की कनाडिय़ा में सभा होगी। वहीं 27 से 30 अक्टूबर तक कांग्रेस के चार स्टार प्रचारक भी सांवेर आ सकते हैं। जानकारी के अनुसार, नवजोतसिंह सिद्धू ग्राम कंपेल में सभा को संबोधित करेंगे। राजस्थान के कांग्रेस नेता सचिन सिलावट भी सभा लेने सांवेर आएंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सांवेर में सभा लेंगे। अब तक प्रचार में नजर नहीं आ रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आखिरी दौर में सांवेर पहुंचेंगे। कांग्रेस ने इन नेताओं की सभा और प्रचार अभियान की अंतिम तारीखें घोषित नहीं की हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com