ग्वालियर : उप चुनाव बाद बसपा के हाथ रहेगी सत्ता की चाबी

ग्वालियर, मध्य प्रदेश : बसपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह का दावा बसपा 28 सीटों में से करीब 12 से 15 सीट जीतने जा रही है।
उप चुनाव बाद बसपा के हाथ रहेगी सत्ता की चाबी
उप चुनाव बाद बसपा के हाथ रहेगी सत्ता की चाबीSocial Media

ग्वालियर, मध्य प्रदेश। प्रदेश में उप चुनाव के बाद सत्ता की चाबी बहुजन समाज पार्टी के हाथ आने वाली है, क्योंकि बसपा 28 सीटों में से करीब 12 से 15 सीट जीतने जा रही है। यह दावा बसपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने किया।

बसपा विधायक संजीव सिंह ने मीडिया से अनौपचारिक चर्चा के दौरान कहा कि बसपा प्रदेश में उप चुनाव के दौरान सभी 28 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। ग्वालियर-चंबल में 16 सीटें हैं, जिसमें से कभी न कभी 10 से 12 सीटे बसपा के पास रही है, इससे पता चलता है कि अंचल में बसपा पहले से मजबूत है और यहां से कई विधायक भी चुनते रहे हैं। बसपा के कई नेता पार्टी छोड़ जा रहे है? इस सवाल पर बसपा विधायक कुशवाह का कहना था कि बसपा से तो कुछ ही गए होगें, लेकिन कांग्रेस व भाजपा से तो कई इधर-उधर रोज हो रहे है। भाजपा की जो सूची आई है उसमें दो नाम ही ऐसे दिखे जो भाजपा के है बाकी तो कांग्रेस से जो गए हैं उन्ही के नाम हैं, ऐसा ही कांग्रेस में दिख रहा है वहां भी भाजपा व अन्य दल से आने वालों को टिकट दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में मतदाताओं ने दोनों दलों की सत्ता देख ली है और अब उनका उन दोनों दलों से मोह भंग हो गया है जो उप चुनाव में परिणाम में देखने को मिल सकेगा। जिस तरह से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराई गई उससे भी मतदाता नाराज हैं, तो अब बसपा के हाथ में सत्ता की चाबी आने वाली है। एक सवाल के जवाब मेें कुशवाह ने बताया कि बसपा सुप्रीमों ने तो कांग्रेस को बिना शर्त एवं बाहर से समर्थन दिया था तो हम तो फ्री थे, अब कांग्रेस की सरकार गिरी तो उन्ही के विधायक तो छोड़कर गए हम तो जहां थे वहीं हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com