शराब के पैसे नही देने पर हुआ विवाद
शराब के पैसे नही देने पर हुआ विवादGanesh Dunge

बुरहानपुर: शराब के पैसे नहीं देने पर हुआ विवाद

बुरहानपुर, मध्यप्रदेश : शराब के लिए रुपए नहीं देने की बात, दो युवकों में हुआ विवाद बाद में इतना बढ़ा कि, दोनों पक्षों के सैंकड़ो लोग आमने-सामने हो गए।

राज एक्सप्रेस। शराब के लिए रुपए नहीं देने की बात पद दो युवकों में हुआ विवाद बाद में इतना बढ़ा कि, दोनों पक्षों के सैंकड़ो लोग आमने-सामने हो गए। पथराव हुआ, वाहनों के कांच फूटे। मारपीट में दोनों पक्षों के युवक घायल हुए। एक पक्ष के युवकों पर बलवे का केस दर्ज किया गया। दूसरे पक्ष पर भी एफआईआर दर्ज हुई।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के रास्तीपुरा का है। रात 11 बजे रास्तीपुरा निवासी पवन ठाकुर, सुभाष महाजन बस स्टैंड पर शराब दुकान के सामने मिले। पवन ठाकुर ने सुभाष महाजन से शराब के लिए रुपए मांगे। सुभाष ने कहा मेरे पास रुपए नहीं है। रुपए देने से मना करने के बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। पवन के साथ हर्षल और सौरभ नाम के युवक भी थे। यहां हुए विवाद के बाद पवन रास्तीपुरा में गया और चिल्लाने लगा। उसके पक्ष के लोग जमा हो गए। इतने ही सुभाष महाजन भी वहां पहुंचा और पवन ठाकुर और उसके पक्ष के लोगों ने सुभाष महाजन के साथ मारपीट शुरू कर दी।

रास्तीपुरा में आधी रात को हुई मारपीट :

इसके बाद विवाद बढ़ गया सुभाष और पवन के पक्ष के सैंकड़ो लोग आमने-सामने हो गए और मारपीट शुरू हो गई। भीड़ में से पत्थर भी चले। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई जीतेंद्रसिंह यादव बल के साथ मौके पर पहुंचे। एक पत्थर टीआई के कंधे पर भी लगा। पुलिस जवानों को भी भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा। मुश्किल से भीड़ को हटाया गया। मारपीट में अन्य युवक घायल हुए। जीतू ठाकुर सहित एक अन्य घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। विवाद के बाद कोतवाली पर भीड़ लगी। सैंकड़ो युवक परिसर में खड़े हो गए।

एक पक्ष ने एफआईआर में हो रही देरी के कारण थाने पर आक्रोश जताया। दूसरे दिन सोमवार को पवन और जीतू ठाकुर के पक्ष के महिला-पुरूष एसपी अजयसिंह के पास पहुंचे। उन्होंने गलत कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया। जीतू ठाकुर के भाई रोहितसिंह ठाकुर ने बताया एक युवक को मारने के लिए 60-70 लोगों ने गाली, गलौज की। बीच-बचाव में बड़े भाई को सिर में चोट लगी। कई लोग जो नहीं थे उनके नाम भी मामले में लिए जा रहे हैं। टीआई ने कहा दोनों पक्षों के युवकों पर केस दर्ज किया है। एक पक्ष पर बलवा का केस दर्ज किया गया है।

दोनों पक्षों पर हुई एफआईआर दर्ज: कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर तीन एफआईआर दर्ज की हैं। इसमें एक पक्ष पर बलवे की धाराएं लगाई गई है। इनमें दो एफआईआर में रूपेश ठाकुर, जीतू ठाकुर, पवन ठाकुर, पवन साधवानी, सोनू राठौर, चेतन मराठा और अन्य पर धारा 452, 147,148, 149, 323, 294 और 506 में प्रकरण दर्ज हुआ। दूसरे पक्ष की शिकायत पर सुभाष महाजन, ललित महाजन, हितेष महाजन, सोनू महाजन और अन्य पर धारा 323, 294, 506 और 34 आईपीसी में प्रकरण दर्ज हुआ है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com