प्रभारी मंत्री की नियुक्ति से कोरोना नियंत्रण के काम में आएगी तेजी : गौतम

अनूपपुर, मध्यप्रदेश : बृजेश गौतम ने कहा कि मंत्री बिसाहूलाल सिंह के अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री बनाए जाने से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में हर्ष का वातावरण निर्मित है।
प्रभारी मंत्री की नियुक्ति से कोरोना नियंत्रण के काम में आएगी तेजी : गौतम
प्रभारी मंत्री की नियुक्ति से कोरोना नियंत्रण के काम में आएगी तेजी : गौतमShrisitaram Patel

अनूपपुर, मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा कोरोना महामारी के नियंत्रण के लिए एक साथ जहां कई मोर्चों पर काम किया जा रहा है वहीं, उसके परिणाम जल्द और सार्थक दिखाई दे और कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री की जो सौगात प्रदान की है उसके प्रति भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिले के जनता की मंशा के अनुरूप मध्य प्रदेश के लोकप्रिय यशस्वी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह को अनूपपुर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है जो सभी के लिए गौरव की बात है।

बृजेश गौतम ने कहा कि मंत्री बिसाहूलाल सिंह के अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री बनाए जाने से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में हर्ष का वातावरण निर्मित है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप पर नियंत्रण करने में मंत्री बिसाहूलाल सिंह सफल होंगे और उनके कार्य क्षमता से अनूपपुर जिले में कार्य की गति में तेजी आएगी। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह, अनुसूचित जनजाति के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मरावी, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, आधाराम दिलीप जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता, मोहनी धर्मेंद्र वर्मा, पुरुषोत्तम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश द्विवेदी, अनिल गुप्ता, लवकुश शुक्ला, राम अवध सिंह, जितेंद्र सोनी, गजेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह, सिद्धार्थ, शिव सिंह, राजू गुप्ता, अखिलेश द्विवेदी, भूपेंद्र सिंह सेंगर, अशोक लाल, उमेश मिश्रा, सुनील गौतम, सुनीता सिंह, रश्मि खरे, पुष्पा पटेल, गुड़िया रौतेल, जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, के अलावा सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों तथा सभी मंडल अध्यक्षों ने मंत्री बिसाहूलाल सिंह को प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co