भोपाल : चार सीटों पर होगा त्रिकोणीय मुकाबला

भोपाल, मध्य प्रदेश : प्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में बसपा के चुनावी मैदान में आने से मुकाबला अब त्रिकोणीय हो गया है। बसपा ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
चार सीटों पर होगा त्रिकोणीय मुकाबला
चार सीटों पर होगा त्रिकोणीय मुकाबलाKshitij Vyas

भोपाल, मध्य प्रदेश। प्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में बसपा के चुनावी मैदान में आने से मुकाबला अब त्रिकोणीय हो गया है। बसपा ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। जिसमें ग्वालियर चंबल संभाग की 16 सीटें अहम हैं, वहां बसपा का प्रभाव है। बसपा ने आठ प्रत्याशी पहले घोषित किए थे जबकि शुक्रवार को 10 और प्रत्याशी घोषित किए हैं।

प्रदेश की 28 में से चार विधानसभा सीट ऐसी हैं जहां बसपा का सीधा प्रभाव है। कहा जाता है कि यहां बड़े पैमाने में बसपा का वोट बैंक है। भांडेर में विधानसभा सीट से भाजपा की संभावित उम्मीदवार रक्षा सिरोलिया हैं। कांग्रेस ने यहां से फूल सिंह बरैया को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि हाल ही की कांग्रेस छोड़ने वाले महेंद्र बौद्ध बसपा प्रत्याशी होंगी। मुरैना जिले में बसपा का वर्चस्व है, यहां भाजपा और कांग्रेस के लिए बसपा बड़ी चुनौती है। अंबाह, गोहद और दिमनी विधानसभा सीट में भी बसपा का अच्छा खासा प्रभाव है। ऐसे में इन सीटों में भी त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। ग्वालियर-चंबल अंचल में बसपा का वोट बैंक है। क्षेत्र में अपनी ताकत को आंकने के लिए पार्टी दो बार सर्वे भी करवा चुकी है। बसपा की भूमिका मध्यप्रदेश में कांग्रेस की वोट में सेंध लगाने वाली हो सकती है। बसपा ने जिन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है वहां 2018 के विधानसभा चुनाव में बसपा उन क्षेत्रों में दूसरे स्थान पर थी। वहीं अब कांग्रेस के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी नहीं हैं, ऐसे में बसपा के चुनाव लड़ने से किसको फायदे होंगे या तो आने वाला समय ही बताएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com