मध्यप्रदेश उपचुनाव, भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक
मध्यप्रदेश उपचुनाव, भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठकSocial Media

उपचुनाव:मतगणना से पहले भाजपा में बैठकों का दौर, पदाधिकारियों से लिया फीडबैक

मध्यप्रदेश उपचुनाव की मतगणना से पहले भाजपा की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष-सीएम शिवराज सिंह ने पदाधिकारियों से जाना चुनावी फीडबैक।

मध्यप्रदेश। प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी हैं। जिसकी मतगणना 10 नवंबर को होनी हैं। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस अपने स्तर पर रणनीतियां तैयार कर रहें हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज यानि शनिवार को चुनावी नतीजों को लेकर तीसरी बैठक की गई हैं।

भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री भगवानदास की मौजूदगी में 28 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव प्रभारी, सहप्रभारी, जिला अध्यक्षों से चुनाव का फीडबैक लिया गया हैं। साथ ही मतगणना और उसके बाद कि स्थिति को लेकर मंथन किया गया।

भाजपा ने अपने सभी विधायकों को भोपाल बुला लिया है। अब सीएम शिवराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी सभी विधायकों से एक-एक करके चर्चा करेंगे। बता दें कि मतगणना से पहले भाजपा की यह तीसरी बैठक थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com