पन्ना : भाजपा नेता को किसान बनाकर पीएम को बताया भगवान

पन्ना, मध्य प्रदेश : पन्ना के भाजपा नेताओं ने प्रोपोगेंडा वीडियो बनाकर की प्रदेशाध्यक्ष की किरकिरी।
भाजपा नेता को किसान बनाकर पीएम को बताया भगवान
भाजपा नेता को किसान बनाकर पीएम को बताया भगवानAnil Tiwari

पन्ना, मध्य प्रदेश। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो संसदीय क्षेत्र से सांसद व्ही.डी शर्मा का एक ट्वीट चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन के मौके पर व्ही.डी. शर्मा द्वारा अपने ट्विटर से एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें एक व्यक्ति खेत के पास खड़ा होकर केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई गई योजनाओं का बखान कर रहा है और बताता है कि पीएम मोदी उसके लिए भगवान हैं। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने लिखा कि ''क्यों एक किसान भाई ने पीएम मोदी को कहा भगवान का अवतार । इस वाक्य के साथ उन्होंने किसानों के कल्याण के लिए केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का बखान करने का प्रयास किया। इस ट्वीट पर लोगों की अपनी प्रतिक्रियाएं थी। लेकिन जब वह वीडियो पन्ना के लोगों ने देखा तो सब चकित रह गये। क्योंकि वीडियों में नजर आ रहा व्यक्ति भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता व नेता है। उक्त व्यक्ति का नाम नीरज महदेले है, जो भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का नगर मंडल अध्यक्ष है। उसके परिवार से भाजपा की पार्षद भी रहीं हैं। साथ ही वह हर कार्यक्रम में सक्रिय रहता है।

बताया जाता है कि केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभांवित किसान का वीडियो प्रदेशाध्यक्ष को चाहिए था, जिसके लिए उन्होंने स्थानीय नेताओं से संपर्क किया। लेकिन पन्ना के नेताओं ने अपने ही प्रदेशाध्यक्ष को गुमराह करते हुए भाजपा नेता को ही किसान बना कर प्रोपोगेंडा वीडियो बनाया और उन्हें भेज दिया। सांसद को इस बात की जरा भी भनक नहीं थी, कि वीडियो में दिख रहा किसान उनका ही कार्यकर्ता है। अपने नेताओं पर आंख बंद कर विश्वास करना प्रदेशाध्यक्ष के लिए भारी पड़ा। यह मामला सामने आने के बाद जहां विपक्ष के लोगों को मौका मिला और उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया, यही कारण है कि उन्हें योजनाओं का बखान करने के लिए प्रदेश भर में कोई किसान नहीं मिला, इसलिए उन्होंने प्रोपोगेंडा वीडियो बनाकर अपने ही नेता को किसान बना दिया। स्थानीय नेताओं की यह भूल या कहें लापरवाही सांसद के लिए खेद का विषय बन गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com