नीम-कचनार, खिरनी का पौधा लगाकर बोले CM
नीम-कचनार, खिरनी का पौधा लगाकर बोले CMSocial Media

नीम-कचनार, खिरनी का पौधा लगाकर बोले CM- पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण का यह कार्य मेरे हृदय के बहुत समीप है

भोपाल, मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि, इतनी बड़ी संख्या में आज पौधरोपण करते हुए देख मन प्रफुल्लित है कि चारों ओर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता और सहयोग के लिए हाथ बढ़ रहे हैं।

भोपाल, मध्यप्रदेश। राज्य के CM शिवराज प्रतिदिन अपने संकल्प के तहत पौधरोपण करते हैं। CM के द्वारा पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों में जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने और जनसामान्य को पौधरोपण की गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से प्रतिदिन पौधरोपण किया जा रहा है, अभी तक वे कई पौधे लगा चुके हैं।

प्रतिदिन पौधरोपण के क्रम में सीएम ने लगाया नीम,कचनार व खिरनी का पौधा :

प्रतिदिन पौधरोपण के क्रम में आज एमपी के मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी उद्यान, भोपाल में नीम,कचनार व खिरनी का पौधा लगाया। मिली जानकारी के मुताबिक, आज स्मार्ट पार्क में स्वैच्छिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ नीम व कचनार का पौधा लगाया गया। वहीं, स्मार्ट पार्क में इंदौर के एक समाचार संपादक के जन्मदिन पर खिरनी का पौधा लगाया।

मैं सभी एनजीओ के भाई-बहनों का अभिनंदन करता हूं : CM

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि, मैं सभी एनजीओ के भाई-बहनों का अभिनंदन करता हूं। नि:संदेह, आप सभी पर्यावरण की सेवा और समाज के उत्थान के विभिन्न कार्यों के माध्यम से राष्ट्र की उन्नति में सतत योगदान दे रहे हैं। मैं आप सभी के पुनीत कार्यों के लिए हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं।

पौधा' लगाकर मुख्यमंत्री ने कही ये बात :

आज नीम-कचनार, खिरनी का पौधा लगाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण का यह कार्य मेरे हृदय के बहुत समीप है। इतनी बड़ी संख्या में आज पौधरोपण करते हुए देख मन प्रफुल्लित है कि चारों ओर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता और सहयोग के लिए हाथ बढ़ रहे हैं। यह पुण्य कार्य भावी पीढ़ियों के लिए वरदान बनेगा।

साथ ही ट्वीट कर कहा कि, वायूनां शोधकाः वृक्षाः रोगाणामपहारकाः। तस्माद् रोपणमेतेषां रक्षणं च हितावहम् ।। आज मन अत्यधिक आनंदित और प्रफुल्लित है। मुझे भोपाल के स्मार्ट पार्क में 25 राज्यों के 130 एनजीओ के साथियों के साथ पौधरोपण के अप्रतिम सुख की प्राप्ति हुई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co