Multai: अच्छे दिनों का स्वप्न दिखाकर केन्द्र सरकार ने देश को गर्त में धकेला

मुलताई, मध्यप्रदेश : देशव्यापी आह्वान पर किसान संघर्ष समिति द्वारा गुरूवार बस स्टेंड पर किसान स्तंभ के पास बढ़ती मंहगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया गया।
मंहगाई के खिलाफ किसान संघर्ष समिति द्वारा किसान स्तंभ पर प्रदर्शन।
मंहगाई के खिलाफ किसान संघर्ष समिति द्वारा किसान स्तंभ पर प्रदर्शन। राज एक्सप्रेस, संवाददाता

मुलताई, मध्यप्रदेश। संयुक्त किसान मोर्चा के मंहगाई के विरोध में देशव्यापी आह्वान पर किसान संघर्ष समिति द्वारा गुरूवार बस स्टेंड पर किसान स्तंभ के पास बढ़ती मंहगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।

किसान संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष जगदीश दोडक़े ने बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार ने वर्ष 2014 के चुनाव में अच्छे दिनों का सपना दिखाकर केन्द्र में सरकार बनाई थी लेकिन केन्द्र सरकार की किसान विरोध नीतियों के चलते देश की आर्थिक व्यवस्था आज गर्त में चली गई है। जिसके कारण पूरा देश मंहगाई की मार झेल रहा है।

मंहगाई के कारण आम जन का जीना मुहाल हो चुका है तथा आवश्यकता की हर वस्तु मंहगी हो चुकी है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, तेल, दाल एवं चायपत्ती सहित हर वस्तु पर आग बरस रही है। मंहगाई बढऩे से कृषि की भी लागत बढ़ गई है जिससे किसान भी परेशान है। जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण बोरबन ने कहा कि 10 माह में रसोई गैस के दाम 41 प्रतिशत बढ़े हैं।

उज्जवला योजना की सब्सिडी समाप्त कर दी गई है जिससे करोड़ों परिवारों की पहुंच से रसोई गैस दूर हो चुकी है। आवश्यकता की वस्तुओं के मूल्य बढ़ाकर केन्द्र सरकार आम जनता का शोषण कर रही है। तहसील अध्यक्ष कृपालसिंह ने कहा कि कृषि उत्पादों पर मात्र 4 प्रतिशत की वृद्धि सरकार ने की है जबकि मंहगाई 40 प्रतिशत बढ़ चुकी है।

कृष्णा ठाकरे ने कहा कि डीजल पेट्रोल का मूल्य बढऩे से किराए में भी वृद्धि हो चुकी है जिससे गरीब आदमी के लिए अब सफर करना भी मुश्किल हो रहा है। अशोक बरोदे ने कहा कि मंहगाई बढऩे से किसान कर्ज में डूब रहे हैं तथा आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं एैसी स्थिति में केन्द्र सरकार द्वारा तत्काल मंहगाई पर लगाम कसना आवश्यक है।

विरोध प्रदर्शन में सीताराम नरवरे, विनोदी महाजन, डखरू महाजन, चैन सिंह सिसोदिया, किशोरसिंह सोलंकी, अनिल नरवरे, गुड्डु सूर्यवंशी, लखन सूर्यवंशी, करमचंद हारोड़े, उमेश दोडक़े, दिलीपसिंह तथा वाहिद पठान आदि शामिल थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com