मध्यप्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार: सीएम शिवराज सिंह
मध्यप्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार: सीएम शिवराज सिंहSocial Media

मध्यप्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, सीएम ने दी जानकारी

मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार कल होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा कर दी जानकारी।

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पिछले कई दिनों से सियासत जारी थी। जिस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विराम लगाया। सीएम शिवराज सिंह मीडिया से चर्चा कर कहा कि मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार कल किया जाएगा। आज राज्यपाल शपथ लेंगी और कल मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

शिवराज मंत्रिमंडल में मंत्रियों के नामों को लेकर किए गए सवाल पर सीएम ने कहा, जब भी मंथन होता है, अमृत निकलता है। अमृत तो बंट जाता है, लेकिन विष शिव पी जाते हैं। बता दें कि तीन महीने से ज्यादा के इंतजार के बाद मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार कल किया जाएगा।

आपको बता दें कि प्रदेश में शिवराज सिंह की सरकार बने हुए 3 तीन महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया है। मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा को लेकर सीएम शिवराज ने बीते दिनों पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा के लिए दिल्ली भी गए थे।

मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन को सौंपा गया है। वह आज शपथ ग्रहण करेंगी जिसके बाद गुरुवार यानि कल मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

अब देखना है कि मंत्रिमंडल में किन नेताओं को जगह मिलती है। इस मंत्रिमंडल में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सिंधिया समर्थकों को भी जगह मिलेगी। जानकारी के अनुसार गुरुवार को मंत्रिमंडल के विस्तार में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल रहेंगे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com